RCB Vs SRH IPL 2026: IPL का पहला मैच RCB vs SRH आज

ipl-2026-rcb-vs-srh-opening-match-today

RCB Vs SRH IPL 2026: IPL का पहला मैच RCB vs SRH आज

rcb vs srh ipl 2026 ipl का पहला मैच rcb vs srh आज

RCB Vs SRH IPL 2026: IPL 2026 का आगाज आज होगा। 19वें सीजन के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से भिड़ंत होगी। यह मैच बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7.30 बजे से शुरु होगा, इसके ठीक आधे घंटे पहले 7 बजे टॉस किया जाएगा।

RCB और SRH का हेड टू हेड

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 25 मुकाबले खेले जा चुके है। इसमें से 13 मैचों में हैदराबाद ने बाजी मारी तो वहीं 11 मैच में बेंगलुरु ने जीत जीत दर्ज की। वहीं एक मैच टाई रहा, लेकिन सुपर ओवर के दौरान SRH ने इस मैच को अपने नाम कर लिया था।

अगर बात करें चिन्नास्वामी स्टेडियम की तो यहां दोनों टीमों की भिड़ंत 8 बार हुई, इसमें से 5 बार RCB टीम ने जीत दर्ज की तो 3 बार SRH को जीत मिली।

मैच के पहले दोनों टीमों को लगा झटका

RCB टीम

RCB को सीजन के शुरु होने से पहले बड़ा झटका लगा। पिछले साल टीम की जीत में अहम हिस्सेदारी निभाने वाले लेफ्ट आर्म पेसर Yash Dayal पर्सनल कारणों की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इनके अलावा पिछले साल टॉप विकेट टेकर रहें जोश हेजलवुड शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे।

 

SRH टीम

SRH को भी IPL 2026 शुरु होने से पहले ही नुकसान हो गया। टीम के कप्तान पैट कमिंस शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे, क्योंकि वो इंजर्ड है। कमिंस ने साफ किया है कि वह IPL के दूसरे हाफ को टारगेट कर रहे हैं, ऐसे में वह 6 से 8 मुकाबले मिस कर सकते हैं।

वहीं, ऑस्ट्रेलिया के Jack Edwards भी इंजरी के कारण बाहर हो गए हैं, जिनकी जगह टीम ने David Payne को शामिल किया है। इसके अलावा, श्रीलंका के तेज गेंदबाज Eshan Malinga भी शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे, जिससे टीम की बॉलिंग और कमजोर होती नजर आ रही है।

कहां देख सकते हैं मैच?

IPL 2026 का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। वहीं जियो हॉटस्टार ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।

[caption id="attachment_83454" align="alignnone" width="1187"]RCB vs SRH RCB vs SRH[/caption]

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(RCB)

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल सॉल्ट, वेंकटेश अय्यर, क्रुणाल पंड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम, रसिख सलाम।

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

ईशान किशन (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, लियम लिविंगस्टन, अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल, हर्ष दुबे, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट।

  Read More- IPL 2026 Second Phase Schedule: IPL 2026 के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी!

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।