खेजड़ी बचाओ’ आंदोलन खत्म, नया कानून लाने की तैयारी में भजनलाल सरकार

khejri-bachao-movement-ends-bhajanlal-government-new-law

खेजड़ी बचाओ’ आंदोलन खत्म, नया कानून लाने की तैयारी में भजनलाल सरकार

खेजड़ी बचाओ’ आंदोलन खत्म नया कानून लाने की तैयारी में भजनलाल सरकार

Khejri Bachao Movement Ends: बीकानेर में 2 फरवरी से चल रहा ‘खेजड़ी बचाओ’ आंदोलन चौथे दिन खत्म हो गया। अनशन कर रहे संतों और कुछ अन्य लोगों की तबीयत बिगड़ने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मामले को गंभीरता से लिया। CM भजनलाल के निर्देश पर मंत्री केके बिश्नोई को बीकानेर भेजा गया, वे अनशन स्थल पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से बात की। 

जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया

मंत्री KK विश्नोई ने अनशन पर बैठे लोगों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। सरकार ने जोधपुर और बीकानेर संभाग में खेजड़ी पेड़ की कटाई पर रोक लगा दी है। हालांकि इसमें एक विवाद अब भी बना हुआ है। दूसरे संभागों से आए लोगों का कहना है कि जोधपुर और बीकानेर के साथ पूरे राजस्थान में खेजड़ी कटाई पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। खेजड़ी बचाओ’ आंदोलन खत्म

सरकार नियम लाने की तैयारी में 

इधर, खेजड़ी के पेड़ों के संरक्षण को लेकर बीकानेर रेंज में चल रहे आंदोलन पर सियासत तेज हो गई है। आंदोलन को खत्म कराने के लिए भजन लाल शर्मा सरकार जल्द ही नया कानून लाए जाने की तैयारी में है। राज्य के कानून मंत्री जोगाराम पटेल का कहना है कि जल्द ही कैबिनेट की बैठक बुलाई जाएगी और बिल का प्रस्ताव मंजूर किया जाएगा। उसके बाद ही शीतकालीन सत्र में बिल पेश किया जाएगा।  [caption id="attachment_132505" align="alignnone" width="543"]भजन लाल शर्मा सरकार जल्द ही नया कानून लाए जाने की तैयारी में भजन लाल शर्मा सरकार जल्द ही नया कानून लाए जाने की तैयारी में[/caption]

Khejri Bachao Movement Ends: सख्त नियम बनाए जाएंगे

नए कानून के जरिए खेजड़ी के संरक्षण और इन्हें बढ़ावा दिए जाने को लेकर सख्त नियम बनाए जाएंगे। खेजड़ी को संरक्षण देने वालों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जबकि खेजड़ी को नुकसान पहुंचाने वालों के लिए कानून और सख्त किए जाएंगे। उनके मुताबिक मौजूदा सरकार खेजड़ी समेत तमाम दूसरी तरह के पेड़ पौधों को बचाने का काम कर रही है। सरकार को पता है कि बिश्नोई समाज में खेजड़ी का पेड़ आस्था से कितनी जुड़ा हुआ है।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।