LADLI BAHNA YOJNA: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सीहोर जिले के आष्टा में आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में सहभागिता कर लाड़ली बहना योजना अंतर्गत प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में ₹1,836 करोड़ से अधिक की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की।
[caption id="attachment_146751" align="alignnone" width="1191"]

लाड़ली बहनों के खाते में बरसी खुशियां[/caption]
LADLI BAHNA YOJNA: क्षेत्रवासियों को सौगातें दीं
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने करोड़ों की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को सौगातें दीं, साथ ही विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए।
विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सीहोर जिले के आष्टा में ₹61 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे आत्मीय संवाद भी किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे उत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त कर विभिन्न क्षेत्रों में सफल करियर बनाएं, साथ ही एक जिम्मेदार नागरिक भी बनें।
READ MORE: कल हो सकता है बिहार CM का ऐलान: केंद्रीय मंत्री शिवराज को बनाया पर्यवेक्षक