मंईयां सम्मान योजना से मिलेगा 50 लाख महिलाओं लोन, झारखंड सरकार की पहल

mainiyan-samman-yojana-50-lakh-mahilao-ko-loan

मंईयां सम्मान योजना से मिलेगा 50 लाख महिलाओं लोन, झारखंड सरकार की पहल

मंईयां सम्मान योजना से मिलेगा 50 लाख महिलाओं लोन झारखंड सरकार की पहल

Mainiyan Samman Yojana: झारखंड में मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी करीब 50 लाख महिलाओं को अब बैंकों के माध्यम से स्वरोजगार के लिए 20-20 हजार रुपए का आसान लोन मिल सकता है. और राज्य सरकार इस योजना पर तेजी से काम कर रही है.

प्रोजेक्ट भवन में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, भारतीय रिजर्व बैंक, नाबार्ड और अन्य बैंकों के साथ अहम बैठक की गई. जिसमें योजना के क्रियान्वयन को लेकर बैंकों और राज्य सरकार के बीच सैद्धांतिक सहमति बन गई है. यह प्रस्तावित योजना वर्तमान में संचालित ‘मंईयां सम्मान योजना’ से जुड़ी होगी.

[caption id="attachment_133142" align="alignnone" width="1187"]मंईयां सम्मान योजना से मिलेगा 50 लाख महिलाओं लोन मंईयां सम्मान योजना से मिलेगा 50 लाख महिलाओं लोन[/caption]

इस योजना में क्या खास ?

योजना के तहत महिलाओं को 2,500 रुपए की मासिक सहायता राशि दी जा रही है, जिसको आधार बनाकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने की तैयारी है. और आशंका है कि राज्य सरकार के आगामी बजट में इस योजना को शामिल करेगी. इस योजना को औपचारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, 8 मार्च को शुरू करने का प्रस्ताव भी रखा गया है. योजना के नाम को लेकर मुख्यमंत्री के साथ विमर्श किया जाएगा.

Mainiyan Samman Yojana: कौन-से व्यवसाय कर सकेंगी ?

कौन-से व्यवसाय कर सकेंगी {जेएसएलपीएस की ओर से महिलाओं को तकनीकी मार्गदर्शन दिया जाएगा। {लोन की राशि से महिलाएं मनिहारी (शृंगार) दुकान, सिलाई केंद्र, मशरूम उत्पादन, मसाला पिसाई और पशुपालन जैसे सूक्ष्म व्यवसाय शुरू कर सकेंगी.

आधार कार्ड और छह माह का बैंक स्टेटमेंट होगा आवश्यक

इसको लेकर वित्त मंत्री ने बैंकों से आग्रह किया कि.. महिलाओं को न्यूनतम दस्तावेजों पर लोन दिया जाए. दस्तावेज के रूप में केवल आधार कार्ड और छह माह का बैंक स्टेटमेंट को शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया है. आवेदन के सात दिनों के भीतर लोन स्वीकृति और वितरण की प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है.

डिजिटल पोर्टल से होगी निगरानी

योजना की निगरानी के लिए एक विशेष डिजिटल पोर्टल तैयार किया जाएगा. वित्त विभाग के अधिकारी बैंकों के साथ मिलकर पोर्टल की संरचना विकसित करेंगे. और इसके माध्यम से समय पर ऋण अदायगी सुनिश्चित की जाएगी और बैंक पात्रता की पुष्टि भी ऑनलाइन कर सकेंगे.

संबंधित सामग्री

सीएम धामी ने उत्तराखंड की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए बड़ी राशि मंजूर की

राज्य

सीएम धामी ने उत्तराखंड की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए बड़ी राशि मंजूर की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए कुल 26 करोड़ की धनराशि मंजूर की है।

पीएम मोदी की अपील पर बोले हिमाचल सीएम सुक्खू- ‘मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार से चलता हूं’, काफिला घटाने का भी किया दावा

राज्य

पीएम मोदी की अपील पर बोले हिमाचल सीएम सुक्खू- ‘मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार से चलता हूं’, काफिला घटाने का भी किया दावा

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने फिजूलखर्ची रोकने और आर्थिक सुधार के लिए कई कदम उठाए हैं, जिसमें काफिले का आकार घटाना और विधायकों के वेतन में कटौती शामिल है।

5 Summer  Lychees Dishes: गर्मियों में ठंडक पाने के लिए  बनाएं लीची से बने टेस्टी डिश

लाइफ स्टाइल

5 Summer Lychees Dishes: गर्मियों में ठंडक पाने के लिए बनाएं लीची से बने टेस्टी डिश

From lychee mocktails to ice cream, discover how lychees can be transformed into refreshing summer dishes, providing both flavor and coolness.

अलवर में ‘लुटेरी दुल्हनों’ का बड़ा खेल बेनकाब: पहली दुल्हन नशीला दूध पिलाकर फरार, दूसरी ने शादी के बाद मांगे पैसे

राज्य

अलवर में ‘लुटेरी दुल्हनों’ का बड़ा खेल बेनकाब: पहली दुल्हन नशीला दूध पिलाकर फरार, दूसरी ने शादी के बाद मांगे पैसे

राजस्थान के अलवर में शादी के नाम पर दो बार ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति से करीब 10 लाख रुपए लूटे गए। पुलिस ने जांच शुरू की।

विदेश यात्राओं को लेकर पीएम मोदी पर बरसे पंजाब सीएम मान, बोले- “खुद वर्क फ्रॉम होम क्यों नहीं करते?”

राज्य

विदेश यात्राओं को लेकर पीएम मोदी पर बरसे पंजाब सीएम मान, बोले- “खुद वर्क फ्रॉम होम क्यों नहीं करते?”

भगवंत मान ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए पूछा कि जब देशवासियों से विदेश यात्राओं से बचने की अपील की जा रही है, तो प्रधानमंत्री खुद ऐसा क्यों नहीं कर रहे।