तंत्र-मंत्र का चक्कर, मेरठ में बेटी की लाश के साथ 4 महीने रहा पिता

meerut-father-stays-with-daughter-corpse-occult-ritual

तंत्र-मंत्र का चक्कर, मेरठ में बेटी की लाश के साथ 4 महीने रहा पिता

तंत्र-मंत्र का चक्कर मेरठ में बेटी की लाश के साथ 4 महीने रहा पिता

Meerut Priyanka Case: मेरठ में एक पिता 4 महीने तक बेटी की लाश के साथ घर में रहा। बदबू न आए, इसके लिए परफ्यूम छिड़ककर रखता। 4 महीने बाद बेटी प्रियंका का सड़ा-गला कंकाल मिला। पड़ोसियों और रिश्तेदारों को शक है कि पिता उदयभानु उसके इलाज के लिए बाबाओं के चक्कर लगाता था।

[caption id="attachment_146799" align="alignnone" width="1123"]मृतक प्रियंका मृतक प्रियंका[/caption]

झाड़-फूंक का शक

पड़ोसियों के अनुसार, पिता को आज तक बेटी को अस्पताल ले जाते नहीं देखा। आशंका है कि झाड़-फूंक के चलते उसकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ी, जिससे मौत हो गई। मौत को छिपाने के लिए पिता उदयभानु घर में ही बेटी की लाश छिपाए बैठा रहा। रिश्तेदारों का कहना है उदयभानु अपनी बेटी की शादी नहीं कराना चाहते थे। किसी से बात भी नहीं करता थे। अगर कोई उनके पास जाकर बात करे तो टालमटोल करने लगते थे। 

[caption id="attachment_146800" align="alignnone" width="1151"]पिता उदयभान पिता उदयभान[/caption]

पत्नी ने की थी आत्महत्या 

सदर तेली मोहल्ले में शिक्षाविभाग से रिटायर उदयभानु अपने घर में 35 साल की बेटी प्रियंका के साथ रहता था। इसी घर में उदयभानु बिस्वास की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। उदयभानु के मकान के आसपास उसके कुछ रिश्तेदारों के भी मकान हैं। पत्नी की मौत के बाद पिता-बेटी इस मकान में अकेले रहा करते थे। 4 महीने से किसी पड़ोसी ने प्रियंका को नहीं देखा। उदयभानु अक्सर ताला लगाकर घर से बाहर चला जाता था। 

Meerut Priyanka Case: बेटी का कंकाल

किसी पड़ोसी ने पुछा बताया कि बेटी की तबीयत खराब है। वो अस्पताल में भर्ती है। इससे ज्यादा कुछ नहीं बताया। लेकिन, 10 अप्रैल को पड़ोस में रहने वाले उसके रिश्तेदारों को शक हुआ। उन्होंने उदयभानु को एक चाय की दुकान पर बैठा देखकर उसे पकड़ लिया। दबाव देकर पूछा कि बेटी कहां है? बाद में पुलिस के आने पर मकान का गेट खोलकर देखा तो अंदर बेटी का कंकाल पड़ा था। पास ही परफ्यूम की तमाम खाली बोतलें मिलीं, घर के अंदर कचरे का ढेर लगा था।

[caption id="attachment_146801" align="alignnone" width="1151"]प्रियंका की लाश बनी कंकाल प्रियंका की लाश बनी कंकाल[/caption]

काला पीलिया से मौत 

पुलिस पूछताछ में उदयभानु ने बताया कि प्रियंका की काला पीलिया से मौत हो चुकी है। ये उसी की लाश है। वो बेटी को इतना प्यार करता है कि उसे छोड़ नहीं पाया। उदयभानु के घर के बाहर ही कुछ दुकानें हैं। लोगों ने बताया कि प्रियंका कुछ मानसिक विक्षिप्त लगती थी। क्योंकि वो अक्सर घर से बाहर सड़क पर आ जाती। सड़क पर आकर कभी किसी से तो कभी किसी से इशारों में कुछ खाने की चीजें मंगवाती। लोगों ने ये भी बताया कि उदयभान ने एक फ्लैट भी खरीदा हुआ है। जिसकी जानकारी रिश्तेदारों को नहीं है।

तंत्रमंत्र का चक्कर

रिश्तेदारों ने बताया कि उदयभानु की पत्नी भी डिप्रेशन में थीं। उन्होंने कभी रिश्तेदारों को अपनी परेशानी नहीं बताई। लेकिन कभी-कभी कहती थीं कि उदयभानु तंत्रमंत्र के चक्कर में रहता है। डॉक्टर के पास इलाज कराने नहीं जाता। बेटी की शादी नहीं करने दे रहा। शायद इसी डिप्रेशन में आकर पत्नी ने सुसाइड कर लिया था।

संबंधित सामग्री

दतिया में उपचुनाव! हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी

राज्य

दतिया में उपचुनाव! हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी

दतिया विधायक की सदस्यता खत्म होने के बाद ईवीएम चेकिंग और उपचुनाव की तैयारी शुरू। कांग्रेस ने भाजपा पर कोर्ट की अवहेलना का आरोप लगाया।

बिहार में औद्योगिक विकास की नई सुबह, नई योजनाएं अनुमोदित

राज्य

बिहार में औद्योगिक विकास की नई सुबह, नई योजनाएं अनुमोदित

बिहार सरकार ने औद्योगिक विकास के लिए नई परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पलायन रुकेगा।

Bihar Family Accident: तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई, 5 की मौत!

राज्य

Bihar Family Accident: तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई, 5 की मौत!

A family of five died in a horrific crash when their car collided with a parked trailer on the Purvanchal Expressway near Azamgarh.

छत्तीसगढ़ में सुशासन के माध्यम से ग्रामीण विकास की नई दिशा

राज्य

छत्तीसगढ़ में सुशासन के माध्यम से ग्रामीण विकास की नई दिशा

छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सक्रिय नीतियों के कारण सुशासन और विकास की नई लहर देखी जा रही है।

सीएम धामी ने उत्तराखंड की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए बड़ी राशि मंजूर की

राज्य

सीएम धामी ने उत्तराखंड की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए बड़ी राशि मंजूर की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए कुल 26 करोड़ की धनराशि मंजूर की है।