MP के 16 जिलों में लू की चेतावनी,तापमान 42 डिग्री के पार

mp-mausam

MP के 16 जिलों में लू की चेतावनी,तापमान 42 डिग्री के पार

mp के 16 जिलों में लू की चेतावनीतापमान 42 डिग्री के पार

MP MAUSAM: मध्यप्रदेश के 16 जिलों में हीट वेव यानी, लू की चेतावनी जारी कर दी गई है। IMD के अनुसार सीजन में पहली बार इतने जिलों में अलर्ट है। अगले 4 दिन तक प्रदेश के कई जिले गर्म हवा की चपेट में रहेंगे।

[caption id="attachment_147444" align="alignnone" width="1189"]MP के 16 जिलों में लू की चेतावनी,तापमान 42 डिग्री के पार MP के 16 जिलों में लू की चेतावनी,तापमान 42 डिग्री के पार[/caption]

जिन जिलों में लू चल सकती है, उनमें रतलाम, झाबुआ, धार, आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट शामिल हैं।

MP MAUSAM: 10 अप्रैल से गर्मी बढ़ गई

मौसम विभाग ने बताया कि अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में तेज गर्मी पड़ती है। इस बार भी ऐसा ही रहने वाला है। शुरुआती 9 दिन तक आंधी, बारिश और ओले का दौर रहा। 10 अप्रैल से गर्मी बढ़ गई। अब असर ज्यादा रहेगा।

MP MAUSAM: 25 शहरों में पारा 40 डिग्री

इससे पहले प्रदेश में बुधवार को गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिले। सीजन में पहली बार 25 शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री या इससे अधिक पहुंच गया। वहीं बुरहानपुर, हरदा, रतलाम में गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदलवा किया गया। प्रदेश में छतरपुर का नौगांव सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया।

प्रदेश के 5 बड़े शहरों की बात करें तो इंदौर में 40 डिग्री, ग्वालियर में 40.2 डिग्री, भोपाल में 39.5 डिग्री, उज्जैन में 39.7 डिग्री और जबलपुर में तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

16 अप्रैल से नया कमजोर सिस्टम

मौसम विभाग के अनुसार, 16 अप्रैल को नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है, लेकिन यह कमजोर रहेगा। इसका असर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में ही दिखाई देगा। वर्तमान में एक ट्रफ एक्टिव है।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।