Mumbai Indians in Playoff: प्लेऑफ में पहुंची मुंबई, सूर्य ने रचा इतिहास

mumbai-indians-in-playoff

Mumbai Indians in Playoff: प्लेऑफ में पहुंची मुंबई, सूर्य ने रचा इतिहास

mumbai indians in playoff प्लेऑफ में पहुंची मुंबई सूर्य ने रचा इतिहास

Mumbai Indians in Playoff: मुंबई इंडियंस IPL 2025 के प्लेऑफ में पहुंच गई है। टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रन से हराया। मुंबई प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी है। गुजरात, बेंगलुरु और पंजाब पहले ही Playoff में पहुंच चुकी हैं।

121 पर ऑल आउट हुई DC

वानखेड़े स्टेडियम पर 181 रन का टारगेट चेज कर रही दिल्ली कैपिटल की टीम 18.2 ओवर में 121 रन पर ऑलआउट हो गई। समीर रिजवी ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। वहीं जसप्रीत बुमराह और मिचेल सैंटनर ने 3-3 विकेट झटके।

Mumbai Indians in Playoff: सूर्य ने रचा इतिहास

सूर्यकुमार यादव IPL 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं और उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चल रहे मौजूदा सीजन के अपने टीम के 13वें लीग मैच के दौरान इतिहास रच दिया है. सूर्य ने टेम्बा बावुमा के T20 में लगातार सबसे ज्यादा 25+ स्कोर बनाने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करके इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया. बावुमा और सूर्या दोनों ने लगातार 13 मैचों में 25+ स्कोर बनाए.   सूर्य मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 43 गेंदों पर 73 रन बनाकर नाबाद रहे. क्रीज पर रहने के दौरान उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के लगाए और हार्दिक पंड्या की टीम को 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाने में मदद की. IPL के मौजूदा सीजन में सूर्य ने अब तक खेले गए 13 मैचों में कुल 582 रन बनाए हैं.

रोहित रहे फ्लॉप

मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ फिर से संघर्ष करते दिखे. MI के सलामी बल्लेबाज मुस्तफिजुर रहमान का शिकार बनकर पांच रन पर सस्ते में आउट हो गए. रोहित शर्मा ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की गेंद को सीधे विकेटकीपर अभिषेक पोरेल के हाथों में दे मारा. इस विकेट के साथ DC को बड़ा फायदा हासिल हुआ.

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।