CM नीतीश और तेजस्वी के बीच बहस, गुस्से में नीतीश हुए खड़े और....

nitish-kumar-tejashwi-yadav-debate-assembly-anger

CM नीतीश और तेजस्वी के बीच बहस, गुस्से में नीतीश हुए खड़े और....

cm नीतीश और तेजस्वी के बीच बहस गुस्से में नीतीश हुए खड़े और

CM Nitish Tejashwi Debate: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन जमकर हंगामा हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच तीखी बहस देखने को मिली। दरअसल, राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान विपक्ष ने हंगामा किया, जिसपर CM नीतीश कुमार अचानक खड़े हो गए। उन्होंने गुस्से में तेजस्वी यादव से कहा, सुनिए आप लोग आजतक कोई काम किए हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने इस पर कहा, आप ही आए थे हमारे पास 2 बार। हम नहीं आए थे।

CM Nitish

तेजस्वी ने सरकार को घेरा

इधर, राज्यपाल के अभिभाषण पर तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा, 'सरकार की दो पहचान है, पहली- झूठी वाहवाही और दूसरी- पूरी लापरवाही। सरकार की नींद ऐसी है कि बेटियों की चीख से भी नहीं टूटती है।' [caption id="attachment_132478" align="alignnone" width="468"]तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार को जमकर घेरा तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार को जमकर घेरा[/caption]

CM Nitish Tejashwi Debate: ‘लोकतंत्र को गणतंत्र बना दिया’

सदन में अपराध के आंकड़ों को पढ़ते हुए तेजस्वी यादव ने पूछा- कहां है कानून का राज, भाजपाइयों ने लोकतंत्र को गणतंत्र बना दिया। सदन में अपनी बात रखने के दौरान तेजस्वी पैर के दर्द से परेशान दिखे। पैर में चोट के कारण तेजस्वी ने स्पीकर से बैठकर बोलने की परमिशन ली। सदन में तेजस्वी ने बिहार की गरीबी और शिक्षा पर सवाल उठाए। तेजस्वी ने कहा बिहार सबसे ज्यादा गरीब है। शिक्षा-स्वास्थ्य में पीछे और भ्रष्टाचार में अव्वल है। अपराधियों का बोलबाला चलता है। तेजस्वी ने कहा बिहार अलग देश होता तो दुनिया का सबसे गरीब देश होता। 

‘जो गड़बड़ था वो हमने ठीक किया’

CM Nitish Tejashwi Debate: वहीं CM नीतीश कुमार ने सदन में कहा, ‘पहले लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे। हिंदू-मुस्लिम आपस में झगड़ते थे। पढ़ाई, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था का बुरा हाल था।’ जो भी गड़बड़ा था वो सब हमारी सरकार ने शुरू में ही ठीक किया।’ शिक्षा क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया गया। हारी सरकार लड़के-लड़कियों के लिए पोषाक और साइकिल योजना लाए।’

संबंधित सामग्री

Bihar Family Accident: तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई, 5 की मौत!

राज्य

Bihar Family Accident: तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई, 5 की मौत!

A family of five died in a horrific crash when their car collided with a parked trailer on the Purvanchal Expressway near Azamgarh.

छत्तीसगढ़ में सुशासन के माध्यम से ग्रामीण विकास की नई दिशा

राज्य

छत्तीसगढ़ में सुशासन के माध्यम से ग्रामीण विकास की नई दिशा

छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सक्रिय नीतियों के कारण सुशासन और विकास की नई लहर देखी जा रही है।

सीएम धामी ने उत्तराखंड की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए बड़ी राशि मंजूर की

राज्य

सीएम धामी ने उत्तराखंड की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए बड़ी राशि मंजूर की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए कुल 26 करोड़ की धनराशि मंजूर की है।

पीएम मोदी की अपील पर बोले हिमाचल सीएम सुक्खू- ‘मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार से चलता हूं’, काफिला घटाने का भी किया दावा

राज्य

पीएम मोदी की अपील पर बोले हिमाचल सीएम सुक्खू- ‘मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार से चलता हूं’, काफिला घटाने का भी किया दावा

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने फिजूलखर्ची रोकने और आर्थिक सुधार के लिए कई कदम उठाए हैं, जिसमें काफिले का आकार घटाना और विधायकों के वेतन में कटौती शामिल है।

5 Summer  Lychees Dishes: गर्मियों में ठंडक पाने के लिए  बनाएं लीची से बने टेस्टी डिश

लाइफ स्टाइल

5 Summer Lychees Dishes: गर्मियों में ठंडक पाने के लिए बनाएं लीची से बने टेस्टी डिश

From lychee mocktails to ice cream, discover how lychees can be transformed into refreshing summer dishes, providing both flavor and coolness.