नीतीश की यात्रा का शेड्यूल, प्रशासनिक तैयारियां तेज, ये CM की 16वीं यात्रा

nitish-kumar-yatra-schedule-administrative-preparations-bihar-cm-16th-tour

नीतीश की यात्रा का शेड्यूल, प्रशासनिक तैयारियां तेज, ये CM की 16वीं यात्रा

नीतीश की यात्रा का शेड्यूल प्रशासनिक तैयारियां तेज ये cm की 16वीं यात्रा

Nitish Kumar Yatra Schedule: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 16 जनवरी को शुरू हो रही है। यह यात्रा 24 जनवरी तक चलेगी। इसमें CM उत्तर बिहार के 8 जिलों का दौरा कर विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

नीतीश की यात्रा का शेड्यूल

समृद्धि यात्रा के पहले चरण का कार्यक्रम जारी कर दिया गया। पहले चरण की शुरुआत पश्चिमी चंपारण से की जाएगी। समृद्धि  यात्रा का समापन 24 जनवरी को वैशाली में किया जाएगा। 17 जनवरी को CM पूर्वी चंपारण पहुंचेंगे। 19 जनवरी को सीतामढ़ी और शिवहर में, 20 जनवरी को गोपालगंज जाएंगे, 21 को सीवान, 22 जनवरी को सारण, 23 को मुजफ्फरपुर और 24 जनवरी को वैशाली में समृद्धि यात्रा का पहला चरण समाप्त हो होगा। [caption id="attachment_128206" align="alignnone" width="494"]नीतीश की यात्रा का शेड्यूल नीतीश की यात्रा का शेड्यूल[/caption]

प्रशासनिक तैयारियां तेज

इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई है। बेतिया 'समृद्धि यात्रा' के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने CM की सुरक्षा के लिए 2 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात करने की योजना बनाई है। [caption id="attachment_128207" align="alignnone" width="564"]बेतिया 'समृद्धि यात्रा' के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम बेतिया 'समृद्धि यात्रा' के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम[/caption] सुरक्षा व्यवस्था को 2 स्तरों में बांटा गया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थलों - रमना मैदान और कुमारबाग स्थित स्पेशल इकोनॉमिक जोन (सेज) - में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा। कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, आगमन-प्रस्थान मार्ग, बैरिकेडिंग कर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

Nitish Kumar Yatra Schedule: नीतीश की 16वीं यात्रा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी 'यात्राओं' का गहरा रिश्ता है। ये यात्रा नीतीश की 16वीं यात्रा है। यात्रा का रिकॉर्ड बनाने वाले नीतीश कुमार हर बार अलग-अलग नाम से यात्रा करते हैं। लोगों से कनेक्ट करने, उनसे फीडबैक लेने और उसके आधार पर विकास की योजना तैयार करने और फिर उन योजनाओं को जमीन पर जाकर देखने फिर लोगों को विश्वास जताने के लिए भी यात्रा करते रहे हैं।  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी 'यात्राओं' का गहरा रिश्ता

2005 से निकाल रहे यात्रा

Nitish Kumar Yatra Schedule: बिहार में जब फरवरी 2005 विधानसभा चुनाव में बहुमत नहीं मिला और जल्दबाजी में UPA सरकार की ओर से राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया तो नीतीश ने सबसे पहले 'न्याय यात्रा' निकाली. इस यात्रा का जबरदस्त असर भी हुआ। अक्टूबर 2005 के विधानसभा चुनाव में बहुमत के साथ नीतीश कुमार की सरकार बन गई।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।