पचपदरा रिफाइनरी अग्निकांड: CM भजनलाल ने किया निरीक्षण

pachpadra-refinery-fire-cm-bhajan-lal-inspection

पचपदरा रिफाइनरी अग्निकांड: CM भजनलाल ने किया निरीक्षण

पचपदरा रिफाइनरी अग्निकांड cm भजनलाल ने किया निरीक्षण

 Pachpadra Refinery Fire: राजस्थान की पचपदरा रिफाइनरी में आग लगने के बाद NIA समेत सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी, फोरेंसिक टीमें और CM भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य प्रशासन के अधिकारी नुकसान का जायजा लेने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। इस रिफाइनरी का उद्घाटन PM नरेंद्र मोदी मंगलवार को करने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही इसमें आग गई, जिससे कई बड़े सवाल खड़े हो गए।

पचपदरा रिफाइनरी अग्निकांड

घटनास्थल का मुआयना 

CM शर्मा ने मंत्रियों, अधिकारियों और राजस्थान ATS की एक टीम के साथ बालोतरा में घटनास्थल का मुआयना किया और रिफाइनरी प्रबंधन के साथ चर्चा की। आग लगने की घटना की जांच के लिए 4 सदस्यों की एक टीम गठित की गई है, जो अन्य बातों के अलावा इस बात की भी जांच करेगी कि आग बुझाने वाला सिस्टम काम क्यों नहीं कर पाया।

CM ने किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग की घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं और संचालन को जल्द बहाल करने के लिए पूर्ण सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा। CM शर्मा ने रिफाइनरी स्थल का दौरा किया और अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि इस घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'मैंने पचपदरा स्थित राजस्थान रिफाइनरी का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। 

पचपदरा रिफाइनरी अग्निकांड

 Pachpadra Refinery Fire: हर एंगल से जांच

पचपदरा रिफाइनरी आगकांड में NIA की एंट्री से सेंसर फेलियर से लेकर हैकिंग तक हर एंगल पर जांच शुरू हो गई है। रिफाइनरी आगकांड में NIA सेंसर फेलियर, तकनीकी खामी, मैनुअल छेड़छाड़ और डिजिटल हैकिंग समेत सभी एंगल से जांच कर रही है। बताया गया कि अलार्म आग लगने के बाद बजने लगा, जबकि ओटोमेटेड सिस्टम होने से पहले बजना चाहिए था। NIA आग लगने की वजह की जांच कर रहा है। एजेंसी हेलिकॉप्टर से मौके पर पहुंची। सूत्रों के अनुसार अभी तक जांच में किसी साजिश का कोई सुराग नहीं मिला है, लेकिन एजेंसी हर एंगल से जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।