Pak vs Eng Series Update: ईरान युद्ध की वजह से बढ़ रहीं मुश्किले, इंग्लैंड-पाकिस्तान सीरीज रद्द!

pak-vs-eng-series-cancel-due-to-us-israel-iran-war

Pak vs Eng Series Update: ईरान युद्ध की वजह से बढ़ रहीं मुश्किले, इंग्लैंड-पाकिस्तान सीरीज रद्द!

pak vs eng series update ईरान युद्ध की वजह से बढ़ रहीं मुश्किले इंग्लैंड-पाकिस्तान सीरीज रद्द

Pak vs Eng Series Update: ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध ने वैश्विक खेल जगत को भी प्रभावित किया है। खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के चलते कई क्रिकेट सीरीज और योजनाएं खारिज हो गई हैं। इंग्लैंड की लॉयंस टीम और पाकिस्तान शाहीन के बीच UAE में खेली जा रही वनडे सीरीज को बीच में ही रद्द कर दिया गया है, जबकि इंग्लैंड की महिला टीम का अबू धाबी में तैयारी कैंप भी स्थगित हो गया है। इसके अलावा, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद जिम्बाब्वे और वेस्ट इंडीज की टीमें भारत और श्रीलंका में फंस गई हैं।

इंग्लैंड लॉयंस और पाकिस्तान शाहीन सीरीज पर असर

इंग्लैंड लॉयंस की टीम टी20 और वनडे सीरीज के लिए यूएई पहुंची थी, जहां उनका मुकाबला पाकिस्तान शाहीन से था। टीम ने टी20 सीरीज तो जीत ली, लेकिन वनडे सीरीज ईरान युद्ध के कारण पूरी नहीं हो सकी। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी हवाई हमलों के चलते सीरीज को रद्द करना पड़ा। अब तक केवल एक वनडे मैच खेला गया था, जबकि दूसरा मैच युद्ध की वजह से पहले ही स्थगित हो चुका था। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को तुरंत वापस बुलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ECB का बयान

ECB ने कहा कि- 'इंग्लैंड पुरुष लॉयंस का बाकी बचा दौरा कैंसिल कर दिया गया है और हम सभी को जितना जल्दी हो उतना जल्दी लाने पर काम कर रहे हैं। हमने इंग्लैंड महिला T20 वर्ल्ड कप कैंप के अबू धाबी में कैंप करने की संभावना को भी खारिज कर दिया है। यह फैसला खाड़ी देशों में अस्थिरता के चलते हुआ है। सप्ताह के अंत तक हमने विकल्पों की तलाश शुरू कर दी, जिससे इंग्लैंड महिला टीम दूसरी जगह तैयारी कर पाएगी और जैसे ही नई योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा वैसे ही सबको सूचित किया जाएगा।'

इंग्लैंड महिला टीम की तैयारी प्रभावित

इंग्लैंड की वोमेंस क्रिकेट टीम 2025 वर्ल्ड कप के बाद से मैदान से दूर है। उन्हें जून-जुलाई 2026 में होने वाले T20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए अबू धाबी में कैंप करना था। लेकिन युद्ध की वजह से यह योजना रद्द हो गई है। टीम को प्रैक्टिस और मैच सिमुलेशन के लिए UAE जाना था, लेकिन अब बोर्ड अन्य विकल्पों पर विचार कर रहा है। इससे टीम की तैयारी पर असर पड़ सकता है, हालांकि ECB ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही नई व्यवस्था की जाएगी।

जिम्बाब्वे और वेस्ट इंडीज टीमें फंसीं

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे हवाई हमलों के चलते पश्चिम एशिया में अभी एयरस्पेस बंद है। इसके चलते नागरिक उड़ानें बंद हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने के लिए भारत और श्रीलंका आई जिम्बाब्वे व वेस्ट इंडीज की टीमें भी घर नहीं जा पाई हैं, इन्हें दुबई के रास्ते जाना था लेकिन वहां से उड़ानें बंद होने के चलते इन टीमों के खिलाड़ी अभी भारत में ही मौजूद हैं। ICC की ओर से कहा गया है कि वह स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं।    

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।