Parineeti 1st date Kapil Show: परिणीति चोपड़ा ने खोले पहली डेट के राज, कहा- हाइट देखकर दिल दे बैठी!

parineeti-chopra-first-date-kapil-show

Parineeti 1st date Kapil Show: परिणीति चोपड़ा ने खोले पहली डेट के राज, कहा- हाइट देखकर दिल दे बैठी!

parineeti 1st date kapil show परिणीति चोपड़ा ने खोले पहली डेट के राज कहा- हाइट देखकर दिल दे बैठी

Kapil Sharma Show Parineeti Raghav: राघव चड्ढा की मां की तबीयत खराब होने के कारण ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ की शूटिंग रद्द!

दोनों कुछ तरह शुरु हुई थी लवस्टोरी...

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के दौरान परिणीति ने बताया कि - राघव चड्ढा से उनकी पहली मुलाकात लंदन में हुई थी, जब दोनों को ब्रिटिश काउंसिल से सम्मानित किया गया था। पॉलिटिशियन राघव चड्ढा को राजनीति में योगदान के लिए और परिणीति को एंटरटेनमेंट क्षेत्र में सम्मानित किया गया था।

ऐसे हुई दोनों की मुलाकात...

परिणीति ने बताया कि, उनके भाइयों ने उन्हें राघव चड्ढा से मिलने को कहा था और अच्छी बात यह थी कि राघव उनके पीछे ही बैठे थे। उन्होंने आपस में बात - चीत की और मुलाकात के बाद परिणीति ने राघव से दिल्ली में मिलने की बात कही और राघव ने अहले ही दिन परिणीति को नाश्ते पर बुला लिया। इस बात पर मजाकिया अंदाज में कहा कि - "मैंने मौके पे चौका मारा"।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The Great Indian Kapil Show Only On Netflix (@thegreatindiankapilshow)

पहली डेट पर परिणीति ने साथ ले गए पांच लोग!

परिणीति ने बताया कि जब वह पहली बार राघव से मिलने गईं, तो उन्होंने अकेले जाने की बजाय पांच लोगों को अपने साथ ले गई। उस टेबल पर कुल 12-15 लोग बैठे थे। हालांकि, इसी भीड़ के बीच दोनों की बातचीत शुरू हुई और कुछ ही पलों में उन्हें एक-दूसरे से जुड़ाव महसूस हुआ।

पहली मुलाकात में ही हो गई शादी की बात...

परिणीति ने कहा कि पहली डेट पर ही उन्हें महसूस हो गया कि वह राघव से शादी करना चाहती हैं। वहीं राघव को भी परिणीति से पहली नजर में प्यार हो गया था। भले ही परिणीति को राघव के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी, लेकिन उन्हें एक मजबूत कनेक्शन महसूस हुआ।

परिणीति ने गूगल पर की राघव की पूरी जांच...

डेट के बाद परिणीति ने गूगल पर राघव की उम्र, वैवाहिक स्थिति और सांसद के कर्तव्यों के बारे में सर्च किया। इस बात को राघव ने हंसते हुए साझा किया। परिणीति ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने राघव की हाइट भी गूगल पर चेक की, क्योंकि उन्हें लंबे लड़के पसंद हैं। जब उन्हें राघव की हाइट पसंद आई, तो उन्होंने मन ही मन सोच लिया कि यही उनका परफेक्ट लाइफ पार्टनर है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

कुछ ही महीनों में कर लिया रोका...

पहली डेट के कुछ ही महीनों बाद, दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए 3-4 महीने में रोका सेरेमनी कर ली। इसके बाद सितंबर 2023 में परिणीति और राघव शादी के बंधन में बंध गए। यह जोड़ी अब सोशल मीडिया पर भी काफी पसंद की जा रही है।

परिणीति के वर्कफ्रंट की बात करें तो..

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के वर्क फ्रंट की, तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ से की थी। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म की सफलता के बाद परिणीति को साल 2012 में फिल्म ‘इश्कजादे’ में बतौर लीड एक्ट्रेस ब्रेक मिला। इस फिल्म के लिए उन्हें स्पेशल मेंशन का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। तब से अब तक परिणीति 17 फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘चमकीला’ थी, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और दर्शकों के बीच खूब सराही गई।

21 जून को शुरु हुआ था शो…

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा एक बार फिर दर्शकों को हसाने लिए लौट आए हैं। वह नेटफ्लिक्स पर अपने शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के तीसरे सीजन के साथ वापस आए हैं। इस सीजन का पहला एपिसोड 21 जून को स्ट्रीम हुआ था, जिसमें सुपरस्टार सलमान खान ने शिरकत की थी। शो हर हफ्ते नेटफ्लिक्स पर रिलीज होता है और अब तक इसमें कई बड़े सितारे नजर आ चुके हैं। कपिल की खास कॉमिक टाइमिंग और मेहमानों के साथ दिलचस्प बातचीत ने इस शो को एक बार फिर दर्शकों की पसंद बना दिया है।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।