पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मेल में लिखा - 5 बम धमाके होंगे

patna-civil-court-bomb-threat-email-5-blasts

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मेल में लिखा - 5 बम धमाके होंगे

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मेल में लिखा - 5 बम धमाके होंगे

Patna Civil Court Bomb Threat: बिहार की पटना में सिविल कोर्ट और दानापुर कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद पटना सिविल कोर्ट दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक इसबार भी E-Mail के जरिए धमकी दी गयी। सूचना पर बम निरोधक दस्ता और पुलिस मौके पर पहुंची और परिसर की जांच की जा रही है। 

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

5 बम धमाके होंगे

E-Mail में लिखा कि, ‘ठीक 1 PM बजे आपके कोर्ट परिसर में 5 बम धमाके होंगे। पाकिस्तान-कनमोझी जिंदाबाद!’। इसके बाद एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया। फिलहाल, कोर्ट परिसर को बंद कर दिया है और किसी भी को भी अंदर जाने की अनुमती नहीं है। 

[caption id="attachment_133774" align="alignnone" width="1346"]लिखा - ‘ठीक 1 PM बजे आपके कोर्ट परिसर में 5 बम धमाके होंगे। लिखा - ‘ठीक 1 PM बजे आपके कोर्ट परिसर में 5 बम धमाके होंगे।[/caption]

Patna Civil Court Bomb Threat: छठी बार मिली धमकी

ये छठी बार है जब पटना सिविल कोर्ट को बम की धमकी दी गई हो। बार-बार धमकी मिलने के बाद वकीलों की पुलिस टीम से बहस भी हुई। वकीलों ने पुलिस से कहा कि, आप लोग क्या कर रहे हैं? एक महीने के अंदर यह तीसरी धमकी है। इससे पहले 8 जनवरी को बिहार के 4 सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसमें पटना का सिविल कोर्ट भी शामिल था।  9 फरवरी को भी बिहार के कई कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गयी। E-Mail मिला की कोर्ट को RDX  से उड़ा दिया जाएगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nation Mirror (@nationmirror)

पप्पू यादव की सुनवाई टली

पटना सिविल कोर्ट में आज पप्पू यादव के मामले पर भी सुनवाई होनी थी। लेकिन इस धमकी के बाद सुनवाई को टाल दिया गया। कोर्ट परिसर में तलाशी ली जा रही है। बम निरोधक दस्ता के साथ डॉग स्क्वॉड की टीम को बुलाया गया है। इधर, किशनगंज कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी देने वाले ने दावा किया कि जज चैंबर, वॉशरूम और अन्य जगहों पर RDX जैसे विस्फोटक लगाए गए हैं, जिन्हें रिमोट से उड़ा दिया जाएगा। एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर को खाली कराया गया।

दिल्ली को खालिस्तान बना देंगे..संसद और स्कूलों और पटना में कोर्ट को बम की धमकी

Delhi bomb threat Khalistan: दिल्ली में सोमवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब शहर के 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। दिल्ली पुलिस के मुताबिक ये सभी कॉल सुबह करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच आए। इधर, पटना, औरंगाबाद और भागलपुर सिविल कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके साथ ही औरंगाबाद की दाउदनगर अनुमंडल कोर्ट को भी Mail भेजा गया है।

पटना, औरंगाबाद और भागलपुर सिविल कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी
पटना, औरंगाबाद और भागलपुर सिविल कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी

सिविल कोर्ट पटना, भागलपुर, औरंगाबाद और जिला बार एसोसिएशन के नाम Mail पर लेटर भेजा गया है। इसमें लिखा है कि जज के चैंबर और वॉशरूम में 4RDX रखे हैं जिन्हें रिमोट से ब्लास्ट करेंगे। पूरी खबर...

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।