PU में छात्र संघ चुनाव के दौरान चली गोली, तेज प्रताप के उम्मीदवार को टांगकर ले गई पुलिस

patna-university-student-union-election-gunfire-tej-pratap-candidate-dragged-police

PU में छात्र संघ चुनाव के दौरान चली गोली, तेज प्रताप के उम्मीदवार को टांगकर ले गई पुलिस

pu में छात्र संघ चुनाव के दौरान चली गोली तेज प्रताप के उम्मीदवार को टांगकर ले गई पुलिस

Patna University Election Gunfire: पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के लिए वोटिंग के दौरान पटना कॉलेज में जबरदस्त हंगामा हुआ। वोटिंग के दौरान पटना साइंस कॉलेज में गोली चली। पुलिस ने मौके से एक खोखा भी बरामद किया। फायरिंग किसने की इसे लेकर अभी जांच चल रही है।

छात्र संघ चुनाव के दौरान चली गोली

तेज प्रताप के उम्मीदवार की बहस

लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल से समर्थित अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रिंकल यादव और पुलिस के बीच तीखी बहस हुई। मामला इतना बिगड़ गया कि पुलिस ने रिंकल यादव को हिरासत में ले लिया। विरोध में छात्रों ने पहले कैंपस में नारे लगाए और फिर पीरबहोर पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। बता दे, पुलिस रिंकल को VC ऑफिस लेकर जा रही थी। इस दौरान छात्र नारेबाजी करने लगे। PU मुर्दाबाद और VC  मुर्दाबाद के नारे लगे। छात्र इस दौरान VC ऑफिस के गेट के सामने लेट गए।

[caption id="attachment_137674" align="alignnone" width="1188"]रिंकल यादव की पुलिस से बहस रिंकल यादव की पुलिस से बहस[/caption]

टांगकर ले गई पुलिस

हालत बिगड़ने के बाद पुलिस रिंकल यादव को टांगकर थाने लाई। इस दौरान रिंकल यादव को उठाकर गाड़ी में बैठा दिया गया। स्टूडेंट्स और पुलिस में झूमाझटकी भी हुई। कैंपस में तनाव की स्थिति बनी हुई है। छात्रों का आरोप है कि नॉमिनेशन के वक्त बैलेट पेपर पर रिंकल यादव का नाम था, लेकिन चुनाव के दौरान बैलेट पेपर में रिंकल कुमार है। वो छात्र नेता है, पिछले 5 साल से इस यूनिवर्सिटी में काम कर रहा है। छात्रों का कहना है कि यह वोटर्स को गुमराह करने की एक सोची-समझी साजिश है।

[caption id="attachment_137672" align="alignnone" width="1188"]रिंकल यादव को टांगकर थाने ले गई पुलिस रिंकल यादव को टांगकर थाने ले गई पुलिस[/caption]

Patna University Election Gunfire: 11 उम्मीदवार मैदान में 

पटना यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव में सेंट्रल पैनल के 5 पद के लिए 41 और काउंसलर के लिए 45 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, अध्यक्ष पद के लिए रिंकल यादव समेत 11 उम्मीदवार, महासचिव के लिए 9, उपाध्यक्ष के लिए 8, संयुक्त सचिव के लिए 6 और कोषाध्यक्ष पद के लिए 7 प्रत्याशी मैदान में हैं।

वोटिंग दोपहर 2:30 बजे तक हुई। काउंटिंग आज शाम 4:00 बजे आर्ट्स कॉलेज में शुरू होगी, और आज देर रात तक चुनाव के नतीजे आने की उम्मीद है।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।