आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे PM मोदी, महिला आरक्षण पर बोलेंगे!

pm-narendra-modi

आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे PM मोदी, महिला आरक्षण पर बोलेंगे!

आज रात 830 बजे देश को संबोधित करेंगे pm मोदी महिला आरक्षण पर बोलेंगे

PM Narendra Modi: आज रात 8:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र के नाम संबोधन करने वाले हैं। और कहा जा रहा है कि पीएम मोदी महिला आरक्षण पर बोल सकते हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़ा विधेयक कल लोकसभा में बहुमत के लिए जरुरी आंकड़ा पार न कर पाने की वजह से पारित नहीं हो पाया था। और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष से बार-बार विधेयकों को समर्थन देने की अपील की थी बावजूद इसके विधेयक को विपक्ष का समर्थन नहीं मिला जिससे सदन में बिल गिर गया।

[caption id="attachment_147800" align="alignnone" width="1192"]आज रात 8.30 बजे देश को संबोधित करेंगे PM मोदी आज रात 8.30 बजे देश को संबोधित करेंगे PM मोदी[/caption]

इसी मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी देश को संबोधित कर सकते हैं। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।A

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री ने कहा- विपक्ष को जीवनभर पछतावा होगा

आज संसद भवन में आयोजित सुरक्षा मामलों की संसदीय समिति (CCS) की बैठक के दौरान भी प्रधानमंत्री ने महिला आरक्षण विधेयक के पारित न होने पर नाराजगी जताई है।

उन्होंने कहा, “विपक्षी पार्टियों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। हमें देश के हर गांव तक यह बात पहुंचानी होगी कि विपक्ष की मानसिकता महिला विरोधी है। वे पहले से ही इसे छिपाने के बहाने ढूंढ रहे हैं। विधेयक का समर्थन न करने के लिए जीवन भर पछतावा होगा।”

PM Narendra Modi: लोकसभा से पारित नहीं हो सका विधेयक

बता दें कि सरकार महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े 3 विधेयक लेकर आई थी। इनमें से 1 संविधान संशोधन विधेयक था, जिस पर कल मतदान हुआ। विधेयक के पक्ष में 298 और विरोध में 230 सांसदों ने वोट किया। विधेयक को पारित होने के लिए जरूरी सदन में मौजूद कुल सदस्यों के दो तिहाई वोट नहीं मिले। इसके बाद सरकार ने बाकी दोनों विधेयकों को वापस ले लिया। 12 साल में पहली बार सरकार किसी विधेयक को पारित नहीं करा पाई है।

READ MORE: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलकत्ता की गलियों में घूम-घूम कर किया प्रचार

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।