पंजाब में ‘आप’ सरकार ने किये 4 साल पूरे, CM मान का बड़ा ऐलान- “निर्विरोध पंचायतो...

punjab-news-aap-government-logs-4-years-of-rule-in-state

पंजाब में ‘आप’ सरकार ने किये 4 साल पूरे, CM मान का बड़ा ऐलान- “निर्विरोध पंचायतों को मिलेगा ₹5 लाख अनुदान”

पंजाब में ‘आप’ सरकार ने किये 4 साल पूरे cm मान का बड़ा ऐलान- “निर्विरोध पंचायतों को मिलेगा ₹5 लाख अनुदान”

Punjab news: पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के चार साल बुधवार को पूरे हो चुके हैं | इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विकास कार्यों का लेखा-जोखा पेश करते हुए बड़ा ऐलान किया है। ‘शानदार चार साल भगवंत मान दे नाल’ अभियान के तहत उन्होंने न सिर्फ आप सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, बल्कि पंचायतों के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना की भी घोषणा की, जिससे गांवों में एकता को और मजबूती मिलेगी।

[caption id="attachment_144481" align="alignnone" width="1200"]आम आदमी पार्टी का चिन्ह आम आदमी पार्टी का चिन्ह[/caption]

सीएम मान ने किया चार साल का रिपोर्ट कार्ड पेश

मुख्यमंत्री मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के कार्यों का विस्तृत ‘रिपोर्ट कार्ड’ साझा किया। उन्होंने बताया कि राज्य में कुल 13,236 पंचायतें हैं, जो ग्रामीण प्रशासन की रीढ़ मानी जाती हैं। इस दौरान आगे सीएम मान ने कहा कि उनकी सरकार का उद्देश्य केवल विकास कार्य करना नहीं, बल्कि उन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना भी है।

निर्विरोध पंचायतों की संख्या में बड़ा इजाफा

मुख्यमंत्री मान ने कांफ्रेंस में जानकारी दी कि वर्ष 2024 में हुए पंचायत चुनावों में बड़ी संख्या में पंचायतें सर्वसम्मति से चुनी गईं। जहां 2018 में 1,870 पंचायतें निर्विरोध चुनी गई थीं, वहीं 2024 में यह आंकड़ा बढ़कर 2,970 तक पहुंच गया। उन्होंने कहा कि यह वृद्धि इस बात का संकेत है कि राज्य के 1,100 से अधिक गांवों में आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता मजबूत हुई है।

पंचायतों के लिए विशेष अनुदान योजना की घोषित

[caption id="attachment_144134" align="alignnone" width="1200"]पंजाब CM मान पंजाब CM मान[/caption]

इस अवसर पर मुख्यमंत्री मान ने ‘विशेष विकास अनुदान’ योजना की घोषणा की। इसके तहत निर्विरोध चुनी गई प्रत्येक पंचायत को ₹5 लाख की राशि दी जाएगी। सीएम मान के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य गांवों में सामुदायिक सद्भाव को बढ़ावा देना है। साथ ही, इससे चुनावी खर्च में कमी आएगी और समय की भी बचत होगी।

हर घर तक पहुंचेगी आप सरकार की उपलब्धियां, बोले मान

आगे मुख्यमंत्री मान ने बताया कि इससे पहले उनकी सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में भी चार साल का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत कर चुकी है। उन्होंने सरकारी स्कूलों में हुए सुधार और बेहतर परीक्षा परिणामों की सराहना की। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता है कि उसकी उपलब्धियां हर गांव, गली और घर तक पहुंचे, ताकि आम जनता को विकास का सीधा लाभ मिल सके।

संबंधित सामग्री

जानिए आज के राशिफल में नौकरी, प्रेम, और पढ़ाई के प्रमुख अपडेट

सनातन

जानिए आज के राशिफल में नौकरी, प्रेम, और पढ़ाई के प्रमुख अपडेट

आज के राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, जबकि मीन राशि वाले रचनात्मकता में उत्कृष्ट परिणाम देखेंगे।

दतिया में उपचुनाव! हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी

राज्य

दतिया में उपचुनाव! हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी

दतिया विधायक की सदस्यता खत्म होने के बाद ईवीएम चेकिंग और उपचुनाव की तैयारी शुरू। कांग्रेस ने भाजपा पर कोर्ट की अवहेलना का आरोप लगाया।

बिहार में औद्योगिक विकास की नई सुबह, नई योजनाएं अनुमोदित

राज्य

बिहार में औद्योगिक विकास की नई सुबह, नई योजनाएं अनुमोदित

बिहार सरकार ने औद्योगिक विकास के लिए नई परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पलायन रुकेगा।

Bihar Family Accident: तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई, 5 की मौत!

राज्य

Bihar Family Accident: तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई, 5 की मौत!

A family of five died in a horrific crash when their car collided with a parked trailer on the Purvanchal Expressway near Azamgarh.

छत्तीसगढ़ में सुशासन के माध्यम से ग्रामीण विकास की नई दिशा

राज्य

छत्तीसगढ़ में सुशासन के माध्यम से ग्रामीण विकास की नई दिशा

छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सक्रिय नीतियों के कारण सुशासन और विकास की नई लहर देखी जा रही है।