पुतिन के भारत दौरे से क्या बदला: तेल सप्लाई की पक्की गारंटी से लेकर 19 करार

putin-india-visit-major-deals-energy-defense-updates

पुतिन के भारत दौरे से क्या बदला: तेल सप्लाई की पक्की गारंटी से लेकर 19 करार

पुतिन के भारत दौरे से क्या बदला तेल सप्लाई की पक्की गारंटी से लेकर 19 करार

फाइटर जेट डील पर सन्नाटा

Putin India Visit 19 Major Deals: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन का करीब 27 घंटे का भारत दौरा खत्म हो चुका है। दो दिन तक दिल्ली में कूटनीति सुरक्षा और व्यापार पर गहन बातचीत के बाद वे मॉस्को लौट गए। पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात से पहले अटकलें थीं कि S-400 और Su-57 जैसे हाई-प्रोफाइल रक्षा सौदों पर बड़ी घोषणा हो सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिर भी दोनों देशों ने ऊर्जा, स्वास्थ्य, शिक्षा, समुद्री सहयोग और उर्वरक सप्लाई पर 19 अहम समझौतों पर मुहर लगाई ।

भारत- रूस रिश्तों में नए समझौते

Putin India Visit 19 Major Deals: मैनपावर मोबिलिटी समझौता

अब भारतीय और रूसी नागरिक अस्थायी रूप से एक-दूसरे के यहां जाकर काम कर सकेंगे। यह करार न सिर्फ नौकरी तलाशने वालों के लिए राहत है, बल्कि दोनों देशों को अवैध माइग्रेशन पर नियंत्रण करने में भी मदद देगा।

 स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा दांव

मेडिकल स्टडी से लेकर रिसर्च तक साझेदारी भारत और रूस के स्वास्थ्य मंत्रालयों ने मेडिकल सेवाओं और शिक्षा में हाथ मिलाया है। जिससे डॉक्टरों और अस्पतालों के बीच तकनीकी और व्यावहारिक ज्ञान की अदला-बदली होगी। स्टूडेंट और डॉक्टर एक्सचेंज प्रोग्राम और दवाओं, उपचार तकनीकों और बीमारियों पर संयुक्त रिसर्च होगी। कुल मिलाकर, दोनों देशों का लक्ष्य है बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और मेडिकल साइंस में गहराई से सहयोग।

 फूड सेफ्टी पर समझौता

खाने की गुणवत्ता की संयुक्त निगरानी, FSSAI और रूस की उपभोक्ता सुरक्षा एजेंसी अब मिलकर यह सुनिश्चित करेंगी कि दोनों देशों के बीच भेजे जाने वाले खाद्य उत्पाद तय मानकों पर हों, यह व्यापार को सुरक्षित और विश्वसनीय बनाएगा।

समुद्री सहयोग पर फोकस

जहाज, आर्कटिक और शिपिंग जहाज निर्माण और आर्कटिक क्षेत्र में साझेदारी होगी रूस आर्कटिक का अनुभवी खिलाड़ी है, और भारत ने अब उसके साथ गहरी भागीदारी का फैसला किया है।

सहयोग के प्रमुख क्षेत्र

आर्कटिक में शोध, ऊर्जा और समुद्री रूट शिपिंग और पोर्ट कनेक्टिविटी में सुधार होगा। आर्कटिक और नॉर्दर्न सी रूट के लिए आइस-क्लास जहाजों का संयुक्त निर्माण करेंगे। यह साझेदारी भारत को उत्तरी समुद्री व्यापार मार्गों की नई संभावनाओं तक पहुंच देगी।

 फर्टिलाइज़र डील

किसानों की चिंता कम होगी रूस की उरलकेम और भारतीय कंपनियों RCF, NFL और IPL ने उर्वरकों की लगातार और बड़े पैमाने पर सप्लाई सुनिश्चित करने पर सहमति बनाई है, इससे भारत में खाद संकट की आशंकाएं काफी हद तक कम होंगी और कीमतों में स्थिरता आएगी।

 परमाणु ऊर्जा में बड़ा कदम

पोर्टेबल रिएक्टर्स पर साथ काम होगा, भारत-रूस न्यूक्लियर सहयोग पहले से मजबूत रहा है और अब इसमें नई दिशा जुड़ गई है। इसके दो प्रमुख हिस्से SMR (Small Modular Reactors) या पोर्टेबल न्यूक्लियर प्लांट्स—दूरदराज क्षेत्रों और कठिन इलाकों के लिए कुडनकुलम सहित बड़े रिएक्टरों पर पहले जैसा सहयोग जारी रहेगा और भविष्य के न्यूक्लियर रिएक्टर मॉडल और सुरक्षा तकनीकों पर भी संयुक्त काम होगा।

रूस को मिले नए फायदे

भारत 30 दिन का फ्री ई-टूरिस्ट वीजा रूसी नागरिकों को देगा,ग्रुप में आने वाले रूसी पर्यटकों को भी फ्री वीज़ा की सुविधा मिलेगी  2030 तक आर्थिक साझेदारी बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम लॉन्च किया गया।

पुतिन का दौरा और भारतीय मेहमाननवाज़ी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित स्टेट डिनर में पुतिन को भारतीय व्यंजनों का अनोखा मिश्रण परोसा गया गुच्ची दून चेटिन से लेकर अचारी बैंगन और येलो दाल तड़का तक  बंगाल का गुड़ संदेश और दक्षिण भारत का मुरुक्कू भी मेन्यू का हिस्सा रहे, संगीत के जरिए पूरा माहौल भारतीय-रूसी सांस्कृतिक मेल का रूप लेता नजर आया। नौसेना बैंड ने बॉलीवुड से लेकर रूसी धुनों तक कई प्रस्तुतियां दीं।

रूसी सेना में भर्ती भारतीयों का मुद्दा उठाया

प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी सेना में शामिल हुए भारतीय युवाओं का मुद्दा पुतिन के सामने मजबूती से उठाया,  रूसी आर्मी में फंसे सभी भारतीयों को जल्द सुरक्षित रिहा किया जाए। विदेश मंत्रालय के अनुसार 44 भारतीय इस समय रूस की सेना में मौजूद हैं।  

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।