Raipur SIR voter list: रायपुर में वोटर लिस्ट से कटे 4 लाख नाम, जुड़वाने आए सिर्फ 11 हजार आवेदन

raipur-voter-list-sir-4-lakh-names-deleted

Raipur SIR voter list: रायपुर में वोटर लिस्ट से कटे 4 लाख नाम, जुड़वाने आए सिर्फ 11 हजार आवेदन

raipur sir voter list रायपुर में वोटर लिस्ट से कटे 4 लाख नाम जुड़वाने आए सिर्फ 11 हजार आवेदन

Raipur voter list: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान रायपुर जिले से जो तस्वीर सामने आई है, वह लोकतांत्रिक भागीदारी को लेकर चिंता बढ़ाने वाली है। एक तरफ लाखों नाम वोटर लिस्ट से हट गए, दूसरी तरफ उन्हें दोबारा जोड़ने के लिए मतदाताओं की दिलचस्पी बेहद कम नजर आ रही है। दावा-आपत्ति की प्रक्रिया खत्म होने में अब सिर्फ एक दिन बचा है।

Raipur voter list: 4.09 लाख से ज्यादा नाम सूची से बाहर 

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, रायपुर जिले की सात विधानसभा सीटों में एसआईआर से पहले कुल 18 लाख 92 हजार 523 मतदाता दर्ज थे। प्रारूप मतदाता सूची जारी होने के बाद यह संख्या घटकर 13 लाख 93 हजार 446 रह गई। यानी करीब 4.09 लाख से ज्यादा नाम एक झटके में सूची से बाहर हो गए। Also Read-DSP Kalpana Verma Case: DSP कल्पना का काला सच:1,400 पन्नों की जांच रिपोर्ट में कई राज

Raipur voter list: ‘नो-मैपिंग’ मतदाताओं की भी बेरुखी

रायपुर जिले में 1 लाख 33 हजार से ज्यादा ‘नो-मैपिंग’ मतदाताओं को दस्तावेज पेश करने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। पूरे प्रदेश में यह संख्या 6 लाख 40 हजार से अधिक है। इन्हें सुनवाई की तय तारीख पर जरूरी कागजात के साथ उपस्थित होना है, लेकिन इनमें से भी बड़ी संख्या अभी तक सक्रिय नहीं हुई है। Also Read-Chhattisgarh CM news: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को दी बधाई

आवेदन की स्थिति 

आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले में नाम जुड़वाने (फॉर्म-6) के लिए 11,468 आवेदन आए हैं। नाम विलोपन (फॉर्म-7) के लिए 353 और संशोधन या स्थानांतरण (फॉर्म-8) के लिए 5,428 आवेदन दर्ज किए गए हैं। अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में यह संख्या असंतुलित दिख रही है, जिससे प्रशासन की चिंता और बढ़ गई है।

प्रक्रिया भी बन रही है बाधा

मतदाताओं की कम भागीदारी की एक वजह प्रक्रिया की जटिलता भी मानी जा रही है। नाम जुड़वाने के लिए वर्ष 2003 की मतदाता सूची का विवरण, घोषणा पत्र और निर्वाचन आयोग द्वारा तय 13 दस्तावेजों में से किसी एक को संलग्न करना अनिवार्य है। कई लोग इन कागजातों की व्यवस्था नहीं कर पा रहे, यही वजह है कि वे आवेदन से दूर रह रहे हैं। Also Read-छत्तीसगढ़ बनेगा पर्यटन हब.. सरकार कर रही नई पर्यटन नीति तैयार

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।