'आरक्षक नव नियुक्ति समारोह’ की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे CM भजनलाल शर्मा, दिए निर्देश

rajasthan-cm-bhajan-lal-sharma-reviews-constable-appointment-ceremony-preparations

'आरक्षक नव नियुक्ति समारोह’ की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे CM भजनलाल शर्मा, दिए निर्देश

आरक्षक नव नियुक्ति समारोह’ की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे cm भजनलाल शर्मा दिए निर्देश

CM Bhajan Lal Constable Ceremony: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजस्थान पुलिस अकादमी पहुंचे। यहां आयोजित होने वाले ‘आरक्षक नव नियुक्ति समारोह’ की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान CM शर्मा ने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित कई पुलिस के उच्चाधिकारी मौजूद रहेंगे।

CM ने लिया तैयारियों का जायजा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुलिस अकादमी परिसर में अधिकारियों के साथ बैठक की, और सुरक्षा व्यवस्था, मंच, बैठक व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और आमंत्रित अतिथियों की व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम में किसी भी स्तर पर अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए और सभी तैयारियां वक्त पर पूरी की जाएं। [caption id="attachment_127298" align="alignnone" width="618"]'आरक्षक नव नियुक्ति समारोह’ की तैयारियों का जायजा 'आरक्षक नव नियुक्ति समारोह’ की तैयारियों का जायजा[/caption] आरक्षक नव नियुक्ति समारोह

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कार्यक्रम के दौरान VIP मूवमेंट, मीडिया कवरेज और आम लोगों की सुविधा को लेकर विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए।

CM Bhajan Lal Constable Ceremony: अमित शाह होंगे शामिल

बता दे कि, 10 जनवरी को RPA में केन्द्रीय गृह मंत्री और मुख्यमंत्री की उपस्थिति में राजस्थान पुलिस में नव चयनित आरक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में राजस्थान के 10 हजार कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। यह कार्यक्रम राज्य सरकार और गृह विभाग के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे प्रदेश में पुलिस बल को मजबूती मिलेगी। 

बड़ी संख्या में शामिल होंगे पार्टी कार्यकर्ता

इस कार्यक्रम में नवनियुक्त कांस्टेबल ही नहीं, बल्कि बड़ी संख्या में BJP कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। पार्टी संगठन की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक, BJP के विभिन्न मोर्चों को कार्यक्रम में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसमें BJP युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित अन्य संगठनात्मक इकाइयों को लक्ष्य दिया गया है।

आपातकालीन सेवाओं को लेकर इंतजाम

CM Bhajan Lal Constable Ceremony: प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां आखिरी चरण में हैं। पार्किंग, प्रवेश-निकास मार्ग, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और आपातकालीन सेवाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे है। कार्यक्रम स्थल पर एक्स्ट्रा पुलिस बल तैनात किया जाएगा, ताकि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहे।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।