rajasthan cold wave update: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

rajasthan-cold-wave-update-western-disturbance-will-become-active

rajasthan cold wave update: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

rajasthan cold waveराजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

राजस्थान में दिसंबर माह के आगामी दिनों में हाड़कंपाने वाली की सर्दी का दौर शुरू होने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, अगले 24 घंटे में एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश के उत्तर पूर्वी इलाकों में एक्टिव होने के आसार हैं। जिसके असर से प्रदेश में कोहरे और सर्दी का असर बढ़ने के आसार हैं। वहीं 23 दिसंबर से एक कम वायुदाब का क्षेत्र भी बनने की संभावना है जिसके प्रभाव से दिसंबर के अंतिम सप्ताह में कड़ाके की सर्दी पड़ेगी

rajasthan cold wave update: 23 दिसंबर से रफ्तार पकड़ेगी सर्दी

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी 22- 23 दिसंबर को राजस्थान के उत्तर पूर्वी इलाकों में एक कम वायुदाब क्षेत्र बनने की प्रबल संभावना है। जिसके असर से बादलों की आवाजाही कई शहरों में रहने की आशंका है।उत्तर दिशा से तेज रफ्तार से बर्फीली हवा चलने के आसार हैं। जिसके प्रभाव से दिन में मौसम शुष्क रहने और रात के तापमान में एक दो डिग्री तक और गिरावट होने का पूर्वानुमान है।

rajasthan cold wave update: शेखावाटी अचंल का लुढ़का पारा

राजस्थान में फिर से पारे में गिरावट शुरू होने पर रात में गलनभरी सर्दी का असर बढ़ने लगा है। शेखावाटी अंचल में बीती रात कड़ाके की सर्दी का असर रहा। सीकर जिले में बीती रात पारा 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि फतेहपुर कस्बे में रात का तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन जिलों में भी गिरा पारा

राजधानी जयपुर समेत कई शहरों में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक हुई गिरावट ने अचानक लोगों को तेज सर्दी का अहसास करा दिया।

22 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से कम

मौसम में आए बदलाव से 22 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज हुआ। अजमेर 8.8, भीलवाड़ा 7.9, अलवर 6.0, जयपुर 10.7, पिलानी 8.1, सीकर 5.5, कोटा 10.0, चित्तौड़गढ़ 7.5, डबोक 8.0, अंता बारां 7.1, डूंगरपुर 4.9, सिरोही 5.5, करौली 6.0, दौसा 7.7, प्रतापगढ़ 14.9, झुंझुनूं 7.4 और माउंटआबू में 5.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। पश्चिमी राजस्थान में बाड़मेर 13.8, जैसलमेर 9.6, जोधपुर 12.1, फलोदी 11.4, बीकानेर 7.7, चूरू 6.5, श्रीगंगानगर 8.1, नागौर 3.7, जालोर 10.6 और पाली में 7.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ है।  

संबंधित सामग्री

दतिया में उपचुनाव! हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी

राज्य

दतिया में उपचुनाव! हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी

दतिया विधायक की सदस्यता खत्म होने के बाद ईवीएम चेकिंग और उपचुनाव की तैयारी शुरू। कांग्रेस ने भाजपा पर कोर्ट की अवहेलना का आरोप लगाया।

बिहार में औद्योगिक विकास की नई सुबह, नई योजनाएं अनुमोदित

राज्य

बिहार में औद्योगिक विकास की नई सुबह, नई योजनाएं अनुमोदित

बिहार सरकार ने औद्योगिक विकास के लिए नई परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पलायन रुकेगा।

Bihar Family Accident: तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई, 5 की मौत!

राज्य

Bihar Family Accident: तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई, 5 की मौत!

A family of five died in a horrific crash when their car collided with a parked trailer on the Purvanchal Expressway near Azamgarh.

छत्तीसगढ़ में सुशासन के माध्यम से ग्रामीण विकास की नई दिशा

राज्य

छत्तीसगढ़ में सुशासन के माध्यम से ग्रामीण विकास की नई दिशा

छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सक्रिय नीतियों के कारण सुशासन और विकास की नई लहर देखी जा रही है।

सीएम धामी ने उत्तराखंड की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए बड़ी राशि मंजूर की

राज्य

सीएम धामी ने उत्तराखंड की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए बड़ी राशि मंजूर की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए कुल 26 करोड़ की धनराशि मंजूर की है।