28 जनवरी से राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र, CM हाउस पर विधायक दल की बैठक कल

rajasthan-legislative-assembly-budget-session-january-28-mla-meeting-cm-house

28 जनवरी से राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र, CM हाउस पर विधायक दल की बैठक कल

28 जनवरी से राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र cm हाउस पर विधायक दल की बैठक कल

Rajasthan Budget Session 2026: राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र कल यानी 28 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। सत्र की शुरुआत से पहले सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। विपक्ष के तेवर और तैयारियों को देखते हुए राज्य सरकार ने भी रणनीति को धार देने की तैयारी कर ली है। इसी बीच में बुधवार शाम 4:30 बजे विधायक दल की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक CM भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास पर होगी।

11 फरवरी को पेश होगा वार्षिक बजट

प्रदेश का वार्षिक बजट 11 फरवरी को विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा लगातार संभाग स्तर पर राजनीतिक और अधिकारियों के साथ बैठकें कर फीडबैक ले रहे हैं। माना जा रहा है कि इस बजट में आधारभूत संरचना के विकास, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर विशेष जोर दिया जाएगा।  [caption id="attachment_130821" align="alignnone" width="532"]28 जनवरी से राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र 28 जनवरी से राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र[/caption]

सत्र को लेकर तैयार सरकार

राज्य सरकार के मंत्री जोगाराम पटेल ने बजट सत्र को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि 28 जनवरी से शुरू होने वाला यह बजट कई मायनों में महत्वपूर्ण है। राजस्थान विधानसभा का एक गौरवशाली इतिहास रहा है और यह राज्य सरकार का तीसरा बजट सत्र होगा। उनके मुताबिक, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में अब तक पेश किए गए दोनों बजट ऐतिहासिक रहे हैं और उनकी घोषणाएं कागजों तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर भी लागू हुई। [caption id="attachment_130822" align="alignnone" width="549"]मंत्री जोगाराम पटेल मंत्री जोगाराम पटेल[/caption]

Rajasthan Budget Session 2026: हंगामेदार होगा बजट

वहीं, विपक्षी नेताओं के हालिया बयानों और मुद्दों को लेकर बजट सत्र के दौरान हंगामे की संभावना जताई जा रही है। विपक्ष का आरोप है कि सरकार जनहित के मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है, जबकि भजनलाल सरकार का कहना है कि सरकार कानून व्यवस्था और प्रशासनिक मजबूती पर काम कर रही है। ऐसे में सत्र के दौरान तीखी बहस और टकराव के हालात बन सकते हैं।

संबंधित सामग्री

दतिया में उपचुनाव! हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी

राज्य

दतिया में उपचुनाव! हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी

दतिया विधायक की सदस्यता खत्म होने के बाद ईवीएम चेकिंग और उपचुनाव की तैयारी शुरू। कांग्रेस ने भाजपा पर कोर्ट की अवहेलना का आरोप लगाया।

बिहार में औद्योगिक विकास की नई सुबह, नई योजनाएं अनुमोदित

राज्य

बिहार में औद्योगिक विकास की नई सुबह, नई योजनाएं अनुमोदित

बिहार सरकार ने औद्योगिक विकास के लिए नई परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पलायन रुकेगा।

Bihar Family Accident: तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई, 5 की मौत!

राज्य

Bihar Family Accident: तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई, 5 की मौत!

A family of five died in a horrific crash when their car collided with a parked trailer on the Purvanchal Expressway near Azamgarh.

छत्तीसगढ़ में सुशासन के माध्यम से ग्रामीण विकास की नई दिशा

राज्य

छत्तीसगढ़ में सुशासन के माध्यम से ग्रामीण विकास की नई दिशा

छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सक्रिय नीतियों के कारण सुशासन और विकास की नई लहर देखी जा रही है।

सीएम धामी ने उत्तराखंड की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए बड़ी राशि मंजूर की

राज्य

सीएम धामी ने उत्तराखंड की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए बड़ी राशि मंजूर की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए कुल 26 करोड़ की धनराशि मंजूर की है।