राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया तेज, CM दिल्ली हुए रवाना

rajya-sabha-election-candidate-selection-process-cm-delhi

राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया तेज, CM दिल्ली हुए रवाना

राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया तेज cm दिल्ली हुए रवाना

Rajya Sabha Election Himachal: हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की 1 सीट के लिए होने वाले चुनाव को लेकर सत्ताधारी कांग्रेस ने उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। इसको लेकर मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू शिमला से दिल्ली रवाना हुए। वहां उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की, जहां संभावित प्रत्याशी के नाम पर चर्चा की गई।

राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया तेज

बाहर के व्यक्ति का नाम

सूत्रों के मुताबिक, पार्टी शीर्ष नेतृत्व हिमाचल से बाहर के किसी वरिष्ठ नेता को राज्यसभा भेजने के विकल्प पर गंभीरता से विचार कर रहा है। हालांकि, अंतिम नाम तय करने से पहले राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों, विधायकों की राय और संभावित समीकरणों पर चर्चा की जा रही है। 

आलाकमान का आखिरी फैसला

पिछली बार राज्यसभा चुनाव के वक्त बनी परिस्थितियों को देखते हुए इस बार पार्टी कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। यही कारण है कि कांग्रेस हर कदम सोच-समझ कर उठा रही है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने राज्य की भावनाओं और संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए अपनी राय भी रखी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आलाकमान का जो भी निर्णय होगा, वह सभी को मंजूर होगा।

मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल

सोमवार को मुख्यमंत्री सुक्खू राज्यसभा सीट के अतिरिक्त संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल पर भी शीर्ष नेतृत्व से चर्चा कर सकते हैं। अगर किसी मौजूदा मंत्री को राज्यसभा भेजा जाता है, तो कैबिनेट में रिक्तियां पैदा हो सकती हैं, जिससे नए चेहरों को अवसर मिलने की संभावना बनेगी। 

Rajya Sabha Election Himachal: इन नामों पर चर्चा

राज्यसभा सीट के लिए 

  1. पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा
  2. प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल
  3. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा
  4.  पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह
  5. पूर्व पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर
  6. मुख्यमंत्री सुक्खू के प्रधान सलाहकार IT गोकुल बुटेल 

सहित अन्य कई नेताओं के नाम चर्चा में हैं। ऐसे में देखना होगा कि मंथन के बाद किस के नाम पर मोहर लगाई जाती है।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।