रामभद्राचार्य बोले - हाथी चले बाजार, कुत्ते भौंके हजार, CM भजनलाल कि तारीफ की

rambhadracharya-praises-rajasthan-cm-bhajan-lal-sharma-elephant-dogs-idiom

रामभद्राचार्य बोले - हाथी चले बाजार, कुत्ते भौंके हजार, CM भजनलाल कि तारीफ की

रामभद्राचार्य बोले - हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार cm भजनलाल कि तारीफ की

Rambhadracharya CM Bhajanlal: राजधानी जयपुर में सीकर रोड स्थित नींदड़ आवासीय योजना में 1008 कुण्डीय हनुमान महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यहां जगद्गुरु रामभद्राचार्य का 77वां जन्मदिन मनाया गया। जन्मदिन में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपनी पत्नी के साथ पहुंचे।

‘राजस्थान को एक ब्राह्मण बालक मुख्यमंत्री मिला’

इस दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा - लंबे समय बाद राजस्थान को एक ब्राह्मण बालक मुख्यमंत्री मिला है। CM और उनकी धर्मपत्नी दोनों धर्म आचरण वाले हैं और उनका राजनीतिक क्षितिज लंबे समय तक जगमगाएगा। रामभद्राचार्य ने आगे कहा - आपका राजनीतिक क्षितिज बहुत प्यारा है। जिसको जो कहना है कहने दीजिए, आप मस्ती में काम कीजिए। इस सूक्त को ध्यान में रखिए - हाथी चले बाजार, कुत्ते भौंके हजार। आपका मंगल होगा। [caption id="attachment_128202" align="alignnone" width="572"]जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने CM भजनलाल की तारीफ की जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने CM भजनलाल की तारीफ की[/caption]

Rambhadracharya CM Bhajanlal: गौशाला और तुलसी पीठ की भी स्थापना 

CM धामी ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य से कहा - जयपुर में आप एक गौशाला और तुलसी पीठ की भी स्थापना करना चाहते हैं। आप जो मन में ठान लेते हैं, वह तो भगवान राम की कृपा से अपने आप हो जाता है। चिंता करने की कोई बात नहीं है। गलता तीर्थ बिल्कुल आपने जो कहा है वही होगा।

CM ने किया ‘पतंग उत्सव’ का उद्घाटन

Rambhadracharya CM Bhajanlal: इसके अलावा CM भजनलाल ने मकर संक्रांति के मौके पर जलमहल की पाल पर पतंग उड़ाकर ‘पतंग उत्सव’ का उद्घाटन किया। मकर संक्रांति की शुभकामनाओं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सूर्य देव के उत्तरायण होने का यह शुभ अवसर आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का संचार करे, यही मंगल कामना है।

संबंधित सामग्री

दतिया में उपचुनाव! हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी

राज्य

दतिया में उपचुनाव! हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी

दतिया विधायक की सदस्यता खत्म होने के बाद ईवीएम चेकिंग और उपचुनाव की तैयारी शुरू। कांग्रेस ने भाजपा पर कोर्ट की अवहेलना का आरोप लगाया।

बिहार में औद्योगिक विकास की नई सुबह, नई योजनाएं अनुमोदित

राज्य

बिहार में औद्योगिक विकास की नई सुबह, नई योजनाएं अनुमोदित

बिहार सरकार ने औद्योगिक विकास के लिए नई परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पलायन रुकेगा।

Bihar Family Accident: तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई, 5 की मौत!

राज्य

Bihar Family Accident: तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई, 5 की मौत!

A family of five died in a horrific crash when their car collided with a parked trailer on the Purvanchal Expressway near Azamgarh.

छत्तीसगढ़ में सुशासन के माध्यम से ग्रामीण विकास की नई दिशा

राज्य

छत्तीसगढ़ में सुशासन के माध्यम से ग्रामीण विकास की नई दिशा

छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सक्रिय नीतियों के कारण सुशासन और विकास की नई लहर देखी जा रही है।

सीएम धामी ने उत्तराखंड की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए बड़ी राशि मंजूर की

राज्य

सीएम धामी ने उत्तराखंड की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए बड़ी राशि मंजूर की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए कुल 26 करोड़ की धनराशि मंजूर की है।