RCB vs GG WPL Match 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स की इस सीजन में दूसरी भिड़ंत!

rcb-vs-gg-wpl-match-2026-today-2

RCB vs GG WPL Match 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स की इस सीजन में दूसरी भिड़ंत!

rcb vs gg wpl match 2026 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स की इस सीजन में दूसरी भिड़ंत

WPL)के 12वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात जायंट्स (GG) की भिड़ंत होगी। यह मैच 19 जनवरी यानी की आज वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत शाम 7.30 बजे से होगी। इसके आधे घंटे पहले टॉस किया जाएगा। बता दें कि, यह दोनों टीमों की इस सीजन की दूसरी भिड़ंत होगी। इस सीजन में पहले दोनों का आमना - सामना16 जनवरी को हुआ था। उस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात जायंट्स को 32 रन से हराया था। RCB ने इस सीजन में 4 मैच खेले चारों में शानदार जीत दर्ज की इसी के साथ वो पाइंट्स टेबल पर टॉप पर हैं। वहीं, GG टीम ने 4 मैच खेले जिमसें से 2 मैच में जीत मिली। इसी के साथ वो पॉइंट्स टेबल पर तीसरे स्थान पर बनी हुई है।

GG और RCB का हेड टू हेड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात जायंट्स (GG) के बीच विमेंस प्रीमियर लीग में अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं। जिनमें से 4 मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बाजी मारी तो वहीं 3 मुकाबलों में गुजरात जायंट्स को जीत मिली। GG VS RCB

टॉप स्कोरर रही स्मृति मंधाना

WPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टीम से स्मृति मंधाना शानदार फॉर्म हैं। उन्होंने 4 मैचों में 166 रन बनाए, जिसमें अब तक उनका टॉप स्कोर 96 रन का रहा। वो टीम की टॉप स्कोरर हैं। बता दें कि, पिछले मैच में DC के खिलाफ खेलते हुए वो शतक पूरा करने में 4 रन से चूक गई थी, उन्होंने 96 रन बनाए। वहीं टीम से गेंदबाजी में लॉरेन बेल ने सबसे ज्यादा विकेट झटके। उन्होंने 4 मैचों में 8 विकेट चटकाए।

कहां देख सकते हैं मैच?

विमेंस प्रीमियर लीग का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच होने वाले मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट नेटवर्क पर होगा वहीं लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर दिखाई जाएगी।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, दयालन हेमलता, नदीन डी क्लर्क, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गौतमी नायक, लिंसी स्मिथ, श्रेयांका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव और लॉरेन बेल। गुजरात जायंट्स (GG) एश्ले गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, भारती फुलमाली, शिवानी सिंह, कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेयरहम, काश्वी गौतम, तनुजा कंवर, रेणुका सिंह ठाकुर और राजेश्वरी गायकवाड।      

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।