RCB Vs MI IPL 2026 Result: रदरफोर्ड की धमाकेदार पारी भी MI को जीत नहीं दिला सकी,...

rcb-vs-mi-ipl-2026-match-result

RCB Vs MI IPL 2026 Result: रदरफोर्ड की धमाकेदार पारी भी MI को जीत नहीं दिला सकी, RCB के हाथों 18 रन से हार मिली!

rcb vs mi ipl 2026 result रदरफोर्ड की धमाकेदार पारी भी mi को जीत नहीं दिला सकी rcb के हाथों 18 रन से हार मिली

RCB Vs MI IPL 2026 Result: IPL 2026 के 20वें मैच में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जिसमें मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। फिर पहले बल्लेबाजी करने उतरी RCB टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट की नुकसान पर महज 222 रन ही बना सके। इसी के साथ टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा।

RCB की ओर से सॉल्ट की धुंआधार पारी

पहले बैटिंग करने उतरी RCB टीम की ओर से ओपनिंग करने उतर विराट कोहली और फिल सॉल्ट ने धमाकेदार शुरुआत की। फिल सॉल्ट ने तीसरे ओवर में चोट लगी, फिर बल्ला नही रुका। 8वें ओवर में सॉल्ट ने फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 25 गेंद पर अर्धशतक लगाया। 11वें ओवर में बेंगलुरु को पहला झटका लगा। शार्दुल ठाकुर ने फिल शॉल्ट को हार्दिक के हाथों कैच करवाया। फिल ने 36 बॉल पर 78 रनों की पारी खेली।

फिल सॉल्ट

कोहली-पाटिदार की फिफ्टी

इसके बाद मैदान में कप्तान रजत पाटिदार उतरे और चौके-छक्कों की बरसात कर दी। विराट ने 65वां IPL अर्धशतक लगाया। 35 गेंदों में 50 रन ठोके। फिर वो आउट हो गए। हार्दिक की गेंद पर सूर्य कुमार यादव के हाथों कैच पकड़ा। कप्तान रजत पाटिदार ने 17 गेंदों पर 50 रन ठोके। 16वें ओवर में RCB को दूसरा झटका लगा। पाटिदार 20 गेंदों पर 53 रन बनाकर आउट हो गए। इसमें 5 छक्के और 4 चौके शामिल है।

कोहली-पाटिदार

इसके बा दजितेश 10 रन बनाकर पावेलियन लौटे। फिर टिम डेविड और रोमारियो सेपर्ड आएं टिम ने 16 गेंद में 3 छक्के और 2 चौके की मदद से 34 रन और शेपर्ड 2 रन बनाकर नाबाद रहें।

इंजर्ड होने के बाद भी करते रहें बॉलिंग, कोहली रहें बाहर

रासिख सलाम जब गेंदबाजी कर रहे थे। उनके पैर में कई बार क्रैंप आया लेकिन वो दर्द होने पर नीचे बैठ जाते। फिर उठते और गेंद डालते। उन्हें मेडिकल ट्रीटमेंट भी दिया गया। लेकिन वो मैदान से बाहर नहीं गए। वहीं फिल्डिंग के दौरान किंग कोहली एंकल चोट की वजह से मैदान के बाहर रहें।

रोहित रिटयर्ड होने की वजह से बीच में ही बाहर

मुंबई टीम से रोहित शर्मा और रायन रिकेल्टन पहले बैटिंग करने आएं, लेकिन रोहित शर्मा 19 रन बनाने के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए, जिसकी वजह से उन्हें मैदान के बाहर जाना पड़ा। रिकेल्टन 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 37 रन बनाए, वहीं टीम के कप्तान हार्दिक ने 22 गेंद में 44 रन बनाकर पावेलियन लौट गए। टीम से रदरफोर्ड ने शानदार पारी खेलते हुए 71 रन बनाकर नाबाद रहें। इसके अलावा कोई भी खिलाड़ी 40 का स्कोर भी नहीं बना सकें।

RCB की ओर से सुयश ने चटकाएं 2 विकेट, वहीं रासिख, क्रुणाल, डफी को 1-1 विकेट मिले।

रोहित के MI के लिए 6 हजार रन पूरे

[caption id="attachment_146835" align="alignnone" width="1825"]Rohit sharma Rohit sharma[/caption]
रदरफोर्ड भी MI को जीत नहीं दिला सकें

रदफोर्ड ने मुंबई की ओर से धुंआधार पारी खेली उन्होंने 1 चौके और 9 छक्के की मदद से 31 गेंद में 71 रन बनाए। वो अंत तक टीम को जीत दिलाने की कोशिश करते रहे लेकिन जीता नहीं सकें।

[caption id="attachment_146846" align="alignnone" width="1814"]Sherfane Rutherford Sherfane Rutherford[/caption]

टीम से इनके अलाव सूर्यकुमार यादव 33, तिलक वर्मा 1 बनाकर आउट हो गए।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।