RCP सिंह की JDU में हो सकती है वापसी, CM नीतीश के खास, बोले - हम एक हैं

rcp-singh-jdu-return-nitish-kumar

RCP सिंह की JDU में हो सकती है वापसी, CM नीतीश के खास, बोले - हम एक हैं

rcp सिंह की jdu में हो सकती है वापसी cm नीतीश के खास बोले - हम एक हैं

RCP Singh JDU Return: बिहार के सियासी गलियारों में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी रहे RCP सिंह की जनता दल JDU में वापसी की अटकलें जोर पकड़ रही हैं। पटना में आयोजित मकर संक्रांति भोज के बाद RCP सिंह के बदले हुए सुरों ने इस चर्चा को और हवा दे दी।

नीतीश कुमार और RCP दिखे एक साथ

दरअसल, मौका पटेल समाज द्वारा आयोजित मकर संक्रांति भोज रखा गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और RCP सिंह दोनों को आमंत्रित किया गया था। दोनों नेता एक ही समाज से आते हैं और लंबे समय तक साथ रहे हैं, इसलिए सबकी निगाहें इस मुलाकात पर टिकी रही।

CM नीतीश को बताया अभिभावक 

RCP Singh JDU Return: दोनों के पहुंचने की टाइमिंग में थोड़ा फर्क था। मंच पर भी दोनों एक साथ नजर नहीं आए। लेकिन कार्यक्रम से निकलने के बाद RCP सिंह ने जो बयान दिया वो चर्चा में है। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में RCP सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना अभिभावक बताया। उन्होंने कहा कि उनका रिश्ता किसी एक मौके या पद से जुड़ा हुआ नहीं है। [caption id="attachment_127843" align="alignnone" width="540"]CM के खास RCP सिंह CM के खास RCP सिंह[/caption]

खरमास के बाद हो सकता है बदलाव

JDU में वापसी को वापसी को लेकर उन्होंने कहा कि, यह आपको जल्द ही पता चल जाएगा। बता दे कि, RCP  सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न दिए जाने की मांग का भी समर्थन किया। खरमास खत्म होते ही बिहार की राजनीति में कोई बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

RCP Singh JDU Return: कौन है RCP सिंह?

बता दे कि, 63 वर्षीय सिंह आरसीपी मूल रूप से नालंदा के रहने वाले हैं, यहीं से CM नीतीश कुमार भी हैं। दोनों कुर्मी समाज से आते हैं। राजनीति में आने से पहले RCP सिंह उत्तर प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी भी रह चुके हैं। बताया जाता है कि 1996 में जब नीतीश कुमार केंद्र में अटल सरकार में मंत्री थे तो उसी दौरान उनकी नजर RCP सिंह पर पड़ी। [caption id="attachment_127844" align="alignnone" width="547"]RCP सिंह RCP सिंह[/caption]

क्यों दिया इस्तीफा?

2005 में जब बिहार विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार CM बने, तो उन्होंने आरसीपी सिंह को दिल्ली से बिहार बुलाया। 2005 से 2010 के बीच RCP सिंह नीतीश कुमार के प्रधान सचिव रहे। इस दौरान पार्टी में RCP सिंह की पकड़ मजबूत होने लगी। वे राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे, लेकिन BJP से नजदीकी और JDU को तोड़ने का आरोप लगने पर उन्होंने 7 अगस्त को इस्तीफा दे दिया था।

संबंधित सामग्री

दतिया में उपचुनाव! हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी

राज्य

दतिया में उपचुनाव! हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी

दतिया विधायक की सदस्यता खत्म होने के बाद ईवीएम चेकिंग और उपचुनाव की तैयारी शुरू। कांग्रेस ने भाजपा पर कोर्ट की अवहेलना का आरोप लगाया।

बिहार में औद्योगिक विकास की नई सुबह, नई योजनाएं अनुमोदित

राज्य

बिहार में औद्योगिक विकास की नई सुबह, नई योजनाएं अनुमोदित

बिहार सरकार ने औद्योगिक विकास के लिए नई परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पलायन रुकेगा।

Bihar Family Accident: तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई, 5 की मौत!

राज्य

Bihar Family Accident: तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई, 5 की मौत!

A family of five died in a horrific crash when their car collided with a parked trailer on the Purvanchal Expressway near Azamgarh.

छत्तीसगढ़ में सुशासन के माध्यम से ग्रामीण विकास की नई दिशा

राज्य

छत्तीसगढ़ में सुशासन के माध्यम से ग्रामीण विकास की नई दिशा

छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सक्रिय नीतियों के कारण सुशासन और विकास की नई लहर देखी जा रही है।

सीएम धामी ने उत्तराखंड की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए बड़ी राशि मंजूर की

राज्य

सीएम धामी ने उत्तराखंड की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए बड़ी राशि मंजूर की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए कुल 26 करोड़ की धनराशि मंजूर की है।