Rinku Singh On Bat Video: सोशल मीडिया पर वायरल बैट वाले वीडियो पर रिंकू सिंह ने तोड़ी चुप्पी!

rinku-singh-viral-bat-video-statement

Rinku Singh On Bat Video: सोशल मीडिया पर वायरल बैट वाले वीडियो पर रिंकू सिंह ने तोड़ी चुप्पी!

rinku singh on bat video सोशल मीडिया पर वायरल बैट वाले वीडियो पर रिंकू सिंह ने तोड़ी चुप्पी

Read More: Asian Shooting Championship 2025: एलावेनिल वलारिवन ने रचा इतिहास, गोल्ड के साथ बनाया एशियन रिकॉर्ड!

बल्ले वाले किस्से पर रिंकू सिंह का बयान...

रिंकू ने खुलासा किया –

"मैं बल्ले के चक्कर में थोड़ा ज्यादा ही बदनाम हो गया। मैं ऐसे ही नॉर्मल मिलने जाता भैया से और बल्ला भी मांग लेता. कैमरामैन पीछे रहते थे और चीजें लोगों के अंदर अच्छी नहीं जा रहीं थी। ये मेरे और भैया के लिए सही नहीं था, क्योंकि बैट वाला वीडियो बहुत अधिक वायरल हो रहा था। मैं इस सीजन भैया के पास नहीं दिखा। इस बार मैंने रोहित भाई और धोनी भैया से बैट लिया था। बड़े-बड़े खिलाड़ियों का बल्ला मिलना एक बड़ी बात होती है।"

विराट से नहीं मिले, धोनी और रोहित से लिया बैट..

IPL के इस सीजन में रिंकू सिंह विराट कोहली से दूर रहे। उन्होंने बताया कि कोहली के साथ वायरल हुए वीडियो के बाद उन्होंने दूरी बनाई। इस बार उन्होंने रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी से बल्ला लिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kolkata Knight Riders (@kkriders)

टीम इंडिया में अपनी भूमिका को लेकर आत्मविश्वास...

रिंकू ने कहा कि यह उनके लिए बड़ा मौका है। पिछले साल वर्ल्ड कप टीम में जगह चूकने के बाद वह अब हर मैच में अपना 100% देना चाहते हैं। बल्लेबाजी ही नहीं, गेंदबाजी से भी वे टीम को जीत दिलाना चाहते हैं। उन्होंने कहा - "मुझे उम्मीद है कि हमारी टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी और ट्रॉफी जीतेगी।"

रिंकू सिंह ने जड़े 546 रन...

भारतीय टीम के उभरते सितारे रिंकू सिंह इस समय शानदार फॉर्म में हैं। टीम इंडिया के लिए खेले गए 33 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में उन्होंने अब तक 42.00 की औसत से 546 रन बनाए हैं, जिसमें उनकी 3 शानदार अर्धशतक भी शामिल हैं। आगामी एशिया कप 2025 में रिंकू सिंह पर सबकी निगाहें होंगी। माना जा रहा है कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में रिंकू को फिनिशर की भूमिका सौंपी जा सकती है। बल्लेबाजी के साथ-साथ अब वह गेंदबाजी में भी योगदान देकर टीम को मजबूती देना चाहते हैं। रिंकू का कहना है कि वह इस बार हर विभाग में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। उनका लक्ष्य है कि भारत को एशिया कप जिताने में अहम भूमिका निभाएं। टूर्नामेंट में भारत का पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेला जाएगा।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।