SA vs SL Women ODI: कोलंबो में आज साउथ अफ्रीका-श्रीलंका भिड़ंत, बारिश बिगाड़ सकती है मैच का मजा...

sa-vs-sl-women-odi-colombo-match-rain-updates

SA vs SL Women ODI: कोलंबो में आज साउथ अफ्रीका-श्रीलंका भिड़ंत, बारिश बिगाड़ सकती है मैच का मजा...

sa vs sl women odi कोलंबो में आज साउथ अफ्रीका-श्रीलंका भिड़ंत बारिश बिगाड़ सकती है मैच का मजा

ICC Player of the Month 2025: अभिषेक शर्मा और स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, जीता ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ का अवॉर्ड! साउथ अफ्रीका इस टूर्नामेंट में लगातार तीन जीत दर्ज कर चुकी है, जबकि श्रीलंका अब तक एक भी मैच नहीं जीत सकी है। मौसम के चलते कई मुकाबले रद्द होने से श्रीलंका की स्थिति पॉइंट्स टेबल में कमजोर हो गई है।

दोनों टीमों का प्रदर्शन...

साउथ अफ्रीका ने अपने पिछले मैच में बांग्लादेश को आखिरी ओवर में हराकर टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की थी। इस जीत के साथ टीम 6 पॉइंट्स लेकर पॉइंट टेबल पर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं श्रीलंका के 2 मुकाबले बारिश की वजह से रद्द हो गए और टीम अब तक एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी। इसी के साथ 2 पॉइंट्स के साथ श्रीलंका पॉइंट्स टेबल पर सातवें स्थान पर है।

आखिरी बार मई में हुआ था दोनों टीमों के बीच मुकाबला...

साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच अब तक 25 विमेंस वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इनमें साउथ अफ्रीका ने 16 मैचों में बाजी मारी तो वहीं 6 में श्रीलंका को जीत मिली, जबकि 3 मैच बेनतीजन रहें। दोनों के बीच आखिरी मुकाबला इसी साल मई में ट्राई-नेशनल सीरीज के दौरान हुआ था, जिसमें साउथ अफ्रीका ने 316 रन बनाया था, वहीं श्रीलंका टारगेट हासिल नहीं कर सकी और 76 रन से हार मिली।

क्लार्क और मलाबा पर होंगी सबकी निगाहें....

साउथ अफ्रीका की ओर से नादिन डी क्लार्क, क्लो ट्रायोन, नोन्कुलुलेको मलाबा और मारिजान कैप शानदार फॉर्म में हैं। क्लार्क टीम की टॉप स्कोरर हैं जबकि मलाबा टॉप विकेट टेकर हैं। ऐसे में एक बार फिर इन खिलाड़ियों से बड़े प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

श्रीलंका को अटापट्टू और राणावीरा से उम्मीद...

श्रीलंकाई टीम की कप्तान चमारी अटापट्टू और अनुभवी गेंदबाज इनोका राणावीरा टीम की रीढ़ हैं। श्रीलंका की जीत की उम्मीद इन्हीं दोनों के प्रदर्शन पर टिकी रहेगी। गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में साउथ अफ्रीका के टॉप ऑर्डर को झटके देने होंगे, तभी मुकाबले में पकड़ बन सकती है।

कोलंबो में पहली बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा...

आर. प्रेमदासा स्टेडियम में अब तक इस वर्ल्ड कप के 7 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से 3 मैच बारिश से रद्द हुए और बाकी 4 में से 3 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। अब तक इस मैदान पर कुल 27 विमेंस वनडे हुए हैं, जिनमें 15 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम के पक्ष में रहे हैं।

बारिश बन सकती है मैच में बाधा...

कोलंबो में आज मौसम एक बार फिर बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने 91% बारिश की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। ऐसे में यह मुकाबला भी बारिश की भेंट चढ़ सकता है।

संभावित प्लेइंग-11

साउथ अफ्रीका

लौरा वॉलवार्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्ज, एनिरी डेरेकसन, मारिजान कैप, अनेके बोश, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), क्लो ट्रायोन, नदिन डी क्लर्क, तुमी सेखुखुने, मसाबाता क्लास, नोन्कुलुलेको मलाबा।

श्रीलंका

चमारी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, विश्मी गुणारत्ने, कविशा दिलहारी, निलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), माल्की मदारा, सुगंधिका कुमारी, पियूमि वाथसाला बादल्गे, इनोका राणावीरा।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।