SA vs ZIM Tri Series 2025: साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया, प्लेय...

sa-vs-zim-tri-series-2025-rubin-herman-player-of-the-match

SA vs ZIM Tri Series 2025: साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया, प्लेयर ऑफ द मैच बने रुबिन हरमन!

sa vs zim tri series 2025 साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया प्लेयर ऑफ द मैच बने रुबिन हरमन

SA vs ZIM Tri Series 2025: साउथ अफ्रीका ने T20 ट्राई सीरीज में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराकर टीम ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। यह मैच 20 जुलाई रविवार को हरारे में खेला गया, साउथ अफ्रीका से रुबिन हरमन ने 63 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। और प्लेयर ऑफ द मैच भी बने। Read More: Hardik Pandya Video Viral: भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आएं हार्दिक, वीडियो हुआ वायरल…

साउथ अफ्रकी की शानदार जीत...

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर महज 144 रन ही बना सकी। टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रिका ने पावरप्ले में 2 विकेट गंवा चुकी थी, रीजा हेंड्रिक्स 6 रन और लुहान ड्रे प्रिटोरियस 4 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन रासी वान डर डसन और हरमन ने शतकीय साझेदारी की डसन ने 41 रन में 52 रन बनाकर नाबाद रहें, जिसमें 6 चौके शामिल है, और हरमन ने 36 गेंद में 63 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल है। दोनों खिलाड़ियों ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं डेवाल्ड ब्रेविस 13 रन बनाकर नाबाद रहें और 17.2 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।

जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी...

पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे टीम की शुरुआत खराब रही, जब टीम का 44 रन का स्कोर था, तब 3 विकेट गिर चुके थे। ब्रायन बेनेट ने 43 गेंद 61 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल थे। और रायन बर्ल ने 36 रन की नाबाद पारी खेली। लेकिन 20 ओवर में 7 विकेट खोकर सिर्फ 144 रन ही बना पाई। वही साउथ अफ्रीका की ओर से कॉर्बिन बॉश ने 2 विकेट, जबकि लुंगी एनगिडी, नांद्रे बर्गर और काबायोम्जी पीटर ने 1-1 विकेट चटकाए। एक बल्लेबाज रन आउट भी हुआ।

साउथ अफ्रीका की दूसरी जीत...

साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को इस सीरीज में दूसरी बार हराया है। टीम को अब तक सिर्फ न्यूजीलैंड से हार मिली है। न्यूजीलैंड पहले ही दो जीत के साथ फाइनल में पहुंच चुका है। अब फाइनल मुकाबला 26 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा।  

संबंधित सामग्री

CM सम्राट चौधरी के हेलीकॉप्टर के सामने आया पक्षी, बड़ा हादसा टला

राज्य

CM सम्राट चौधरी के हेलीकॉप्टर के सामने आया पक्षी, बड़ा हादसा टला

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान एक पक्षी बेहद करीब आ गया, लेकिन सुरक्षित लैंडिंग हुई।

PBKS को RCB ने दिया 223 रन का टारगेट, पंजाब ने 4 विकेट गवाएं

खेल

PBKS को RCB ने दिया 223 रन का टारगेट, पंजाब ने 4 विकेट गवाएं

In the 61st match of IPL 2026, RCB has set a challenging score of 222/4 against PBKS. Punjab team is currently chasing the target.

Women

खेल

Women's T20 world cup के लिए पाकिस्तान की महिला टीम का ऐलान Women's T20 world cup के लिए पाकिस्तान की महिला टीम का ऐलान

The ICC Women's T20 World Cup 2026 will be hosted by England and Wales. Pakistan team announced with Fatima Sana as captain.

भारत और विदेश से आज की 10 सबसे बड़ी खबरें

देश-विदेश

भारत और विदेश से आज की 10 सबसे बड़ी खबरें

भारत पहुंचे LPG टैंकर, 1000 साल पुराने तमिल दस्तावेज, दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में आग, नीट पेपर लीक केस, लखनऊ वकीलों पर हमला, और अधिक।

देहरादून में सेक्स रैकेट, छापेमारी में मिली रेट लिस्ट, फुल नाइट से 6500

राज्य

देहरादून में सेक्स रैकेट, छापेमारी में मिली रेट लिस्ट, फुल नाइट से 6500

देहरादून में प्राइवेट स्कूल के पीछे चल रहे सेक्स रैकेट में रेट लिस्ट और HIV संक्रमित लड़कियों का मामला सामने आया।