पैदा होने से पहले बच्चे का सौदा, समस्तीपुर में मां-नानी की घिनौनी हरकत

samastipur-mother-grandmother-sell-unborn-baby-trafficking

पैदा होने से पहले बच्चे का सौदा, समस्तीपुर में मां-नानी की घिनौनी हरकत

पैदा होने से पहले बच्चे का सौदा समस्तीपुर में मां-नानी की घिनौनी हरकत

Baby selling Samastipur: बिहार के समस्तीपुर में एक मां ने कोख में पल रहे बच्चे का सौदा कर डाला। अपनी मां के साथ मिलकर महिला ने जन्म से पहले ही 2.30 लाख में बच्चे की डील की और डिलिवरी के बाद उसे बेच दिया। डिलिवरी के बाद महिला ससुराल न जाकर अपने मायके चली गई और ससुराल वालों से कहा कि उसका बच्चा मर गया। शोक में डूबे परिवार के 24 लोगों ने मुंडन भी करवाया।

समस्तीपुर

मायके जाने की जिद

दरअसल, समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला 28 फरवरी 2026 की‎ रात लेबर पेन होने पर महिला विभूतिपुर CHC में भर्ती हुई। यहां 1 मार्च‎ को उसने बेटे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा‎ दोनों स्वस्थ थे। प्रसव के बाद महिला मायके जाने की जिद करने लगी तो आशा ने एंबुलेंस से जाने की सलाह दी,‎ लेकिन महिला टोटो से जाने की बात कह कर वहां से ‎निकल गई।

नवजात को बेचा

आरोप है कि CHC से निकलने‎ के बाद रास्ते में ही नवजात को बेच दिया गया, और ससुराल वालों को बच्चे की मौत ‎होने की झूठी सूचना दे दी। सूचना मिलते ही घर में ‎मातम छा गया। 2 मार्च को ‎होलिका दहन के दिन ससुराल के ‎करीब 2 दर्जन लोगों ने बाल‎ मुंडवा कर शोक प्रकट किया। ‎बच्चे की दादी ने बताया कि जब‎ वे रो रही थीं तो बच्चे की नानी ने‎ कहा कि चिंता करने से‎ क्या होगा, जहां से आया था वहीं‎ चला गया। कुछ दिनों बाद गांव‎ में बात फैलने लगी कि बच्चा मरा ‎नहीं बल्कि बेचा गया है।‎

बच्चा मरा नहीं, जिंदा है

दरअसल, परिवार के लोग जब बाल मुंडवा रहे थे, तभी गांव के आदमी ने इसका कारण पूछा। तो उसने कहा कि बच्चा जिंदा है, उसके लिए आप बाल क्यों मुंडवा रहे हैं। इसके बाद 4 मार्च ससुराल और समाज के ‎लोग महिला के मायके पहुंचे। बच्चे की मौत का सबूत मांगा, और बच्चे को ‎दफनाने का स्थान दिखाने को‎ कहा। लोगों के दबाव के बाद महिला ने बच्चा ‎वापस लाने को कहा। इसके बाद 10-11‎मार्च को बच्चे को वापस लाकर मां के पास दे ‎दिया गया। महिला को एक 6‎ साल का बेटा है जो उसके साथ में रहता ‎है। यह दूसरा बच्चा है जिसका‎ सौदा हुआ था।‎ 

[caption id="attachment_142341" align="alignnone" width="1336"]विरोथ करने पर बच्चा वापस लाए विरोथ करने पर बच्चा वापस लाए[/caption]

Baby selling Samastipur: लिंग की‎ जांच 

चर्चा है कि प्रेग्नेंसी ‎के दौरान समस्तीपुर में ‎अल्ट्रासाउंड कराकर लिंग की‎ जांच कराई गई थी। लड़का ‎होने की जानकारी के बाद सौदा तय कर लिया गया‎ था। यह भी कहा जा रहा है कि करीब 2 से ढाई लाख रुपए में किसी‎ मुस्लिम परिवार के हाथों में ‎बच्चा को बेचा गया था। ‎खरीदने वाला इसी थाना क्षेत्र‎ का ही बताया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।