shilpa house raid news: शिल्पा के घर में पड़ी रेड! इस पर एक्ट्रेस के वकील ने दी सफाई...

shilpa-house-raid-news-lawyer-clarification

shilpa house raid news: शिल्पा के घर में पड़ी रेड! इस पर एक्ट्रेस के वकील ने दी सफाई...

shilpa house raid news शिल्पा के घर में पड़ी रेड इस पर एक्ट्रेस के वकील ने दी सफाई

shilpa house raid news:  बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस जो अपने फिटनेस और खूबसूरती के लिए जानी जाती है, वो आए दिन चर्चा में बनी रहती है, वो कोई और नहीं बल्कि फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी हैं। बताया जा रहा है, कि उनके मुंबई वाले घर में 18 दिसंबर गुरुवार के दिन 60 करोड़ रुपए की कथित धोखाधड़ी मामले में इनकम टैक्स की रेड पड़ी, लेकिन शिल्पा शेट्टी की टीम ने इस बात को गलत बताया है।

shilpa house raid news: शिल्पा शेट्टी के वकील ने दी सफाई

एक्ट्रेस के वकील प्रशांत पाटिन ने अपने बयान में कहा कि- “मैं अपनी क्लाइंट शिल्पा शेट्टी कुंद्रा की ओर से यह साफ करना चाहता हूं कि उनके खिलाफ किसी भी तरह की इनकम टैक्स रेड नहीं हुई है। इनकम टैक्स अधिकारी सिर्फ एक रूटीन चेकिंग के लिए आए थे।”

shilpa house raid news: वकील ने आगे कहा कि-

'जो लोग जानबूझकर यह दावा कर रहे हैं कि इस जांच का संबंध किसी कथित आर्थिक अपराध शाखा (EOW) के केस से है, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।' रिपोर्ट के अनुसार, शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा से जुड़ी कंपनियों पर मुंबई, बेंगलुरु और पुणे समेत कई शहरों में इनकम टैक्स की कार्रवाई चल रही है। दावा किया गया कि ये मामला एक्ट्रेस के रेस्टोरेंट ब्रांड बास्टियन से जुड़ा है। बता दें कि, बेंगलुरु पुलिस ने हाल ही में 2 पब्स पर कार्रवाई की गई थी, जिसमें शिल्पा कि ‘बास्टियन गार्डन सिटी’भा शामिल है, एक्ट्रेस इसकी को ऑनर हैं। इसकी 50 प्रतिशत हिस्सेदारी 2019 में खरीदी थी। उस पर देर तक खुले रहने का आरोप लगाया गया था।

शिल्पा शेट्टी जांच के घेरे में

60 करोड़ की कथित धोखाधड़ी मामले को लेकर शिल्पा और उनके पति राज कुंद्रा की जांच जारी है, इस केस में मुंबई पुलिस की आर्थइक अपराध शाखा काम कर रही है।. रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार के दिन शिल्पा और राज पर क्रिमिनल ऑफ ब्रीच ऑफ ट्रस्ट के साथ ही धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। यह मामला IPC की धारा 406 और धारा 420 के तहत दर्ज किया गया है।

राज और शिल्प ने पोस्ट कर आरोपों को किया खरिज

एक्ट्रेस के पति राज कुंद्रा ने एक्स पर पोस्ट कर इन आरोपो को खारिज करते हुए लिखा कि- "हम इन निराधार और दुर्भावनापूर्ण आरोपों का स्पष्ट रूप से खंडन करते हैं। इन मुद्दों को बिना किसी कानूनी आधार के आपराधिक रंग दिया जा रहा है। माननीय उच्च न्यायालय में इस मामले को रद्द करने के लिए याचिका दायर की जा चुकी है और उस पर सुनवाई लंबित है। हमने जांच में पूर्ण सहयोग किया है और हमें पूरा विश्वास है कि न्याय की प्राप्ति होगी। हमें कानून प्रवर्तन अधिकारियों और भारतीय न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। हम मीडिया से विनम्र निवेदन करते हैं कि वे संयम बरतें क्योंकि मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है।"

शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर डाली स्टोरी

एक्ट्रेस ने भी अपने इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट से सेम पोस्ट डाली और उन लगे धोखाधाड़ी के आरोपो को खारिज किया है।

किसने कराया केस दर्ज?

मुंबई के दीपक कोठारी नाम के एक बिजनेसमैन ने अगस्त 2025 में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर 60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

संबंधित सामग्री

दतिया में उपचुनाव! हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी

राज्य

दतिया में उपचुनाव! हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी

दतिया विधायक की सदस्यता खत्म होने के बाद ईवीएम चेकिंग और उपचुनाव की तैयारी शुरू। कांग्रेस ने भाजपा पर कोर्ट की अवहेलना का आरोप लगाया।

बिहार में औद्योगिक विकास की नई सुबह, नई योजनाएं अनुमोदित

राज्य

बिहार में औद्योगिक विकास की नई सुबह, नई योजनाएं अनुमोदित

बिहार सरकार ने औद्योगिक विकास के लिए नई परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पलायन रुकेगा।

Bihar Family Accident: तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई, 5 की मौत!

राज्य

Bihar Family Accident: तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई, 5 की मौत!

A family of five died in a horrific crash when their car collided with a parked trailer on the Purvanchal Expressway near Azamgarh.

छत्तीसगढ़ में सुशासन के माध्यम से ग्रामीण विकास की नई दिशा

राज्य

छत्तीसगढ़ में सुशासन के माध्यम से ग्रामीण विकास की नई दिशा

छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सक्रिय नीतियों के कारण सुशासन और विकास की नई लहर देखी जा रही है।

सीएम धामी ने उत्तराखंड की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए बड़ी राशि मंजूर की

राज्य

सीएम धामी ने उत्तराखंड की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए बड़ी राशि मंजूर की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए कुल 26 करोड़ की धनराशि मंजूर की है।