राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल

state-level-hpv-vaccination-campaign-launch-300-crore-cancer-hospital

राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल

राज्य स्तरीय hpv टीकाकरण अभियान का शुभारंभ 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल

HPV Vaccination Campaign: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए IGMC के अटल सभागार मे राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान में हिमाचल की 14 साल की आयु की 65 हजार बालिकाओं को आगामी 90 दिनों में टीके लगाए जाएंगे। CM सुक्खू और स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल की मौजूदगी में ताराहाल स्कूल की छात्रा नंदिनी कंवर को पहला टीका लगाया गया। 

HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

सर्वाइकल कैंसर में राज्य का दूसरा स्थान 

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अभिभावकों, पंचायत प्रतिनिधियों और स्वास्थ्य कर्मियों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि टीकाकरण को अभिभावकों से सहमति लेने के लिए एक जानकारी प्रपत्र तैयार किया जाए। नाॅर्थ ईस्ट के बाद हिमाचल प्रदेश सर्वाइकल कैंसर के मामलों में दूसरे स्थान पर है। उन्होंने राज्य में कैंसर के बढ़ रहे मामलों पर चिंता व्यक्त की और कहा कि प्रदेश सरकार इस बीमारी से लड़ने को लेकर विशेष ध्यान दे रही है। 

कैंसर अस्पताल का निर्माण

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कैंसर बीमारी का उपचार संभव है, यदि समय पर जांच और पहचान कर उपचार शुरू हो। राज्य सरकार 300 करोड़ रुपये की लागत से हमीरपुर में स्टेट ऑफ द आर्ट कैंसर अस्पताल बनाने जा रही है। 8 माह में IGMC सहित सभी मेडिकल कॉलेज विश्वस्तरीय टैक्नोलॉजी और उपकरणों से लैस होंगे। 3 साल में सभी जोनल अस्पतालों, आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों, PHC, CHC में भी एम्स की तर्ज पर आधुनिक तकनीक से उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। हिमाचल सरकार हाई-एंड मशीनें और उपकरण लगाने के लिए 3000 करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है। CM सुक्खू ने कहा कि सरकार हेल्थ टूरिज्म को विकसित करेगी।

HPV Vaccination Campaign: रोबोटिक सर्जरी शुरू

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के 5 मेडिकल कॉलेजों में रोबोटिक सर्जरी शुरू की जा रही है। इसकी शुरुआत चमियाना और टांडा से की गई, जहां 100 फीसदी मरीज ठीक हुए। अब 10 मार्च को IGMC में रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत की जा रही है। CM सुक्खू उन्होंने रोबोटिक सर्जरी की बढ़ाई गई फीस पर कहा कि निजी अस्पतालों में उनकी रोबोटिक सर्जरी हुई है। प्राइवेट अस्पतालों में लाखों खर्च होते है। सीएम ने कहा कि मशीनों के रखरखाव के खर्च पूरे करने को कुछ फीस देनी पड़ेगी, जिससे सुविधा जारी रहे। बार-बार इलाज करवाने से अच्छा है, एक बार में ही इलाज हो जाए। स्पेशल वार्ड लेने वाला रोबोटिक सर्जरी को 50 हजार दे सकता है।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।