Surat Model Anjali Suicide: सूरत की मॉडल ने की आत्महत्या, इंस्टाग्राम पर बयां किया था दिल का दर्द...

surat-model-suicide-instagram-post

Surat Model Anjali Suicide: सूरत की मॉडल ने की आत्महत्या, इंस्टाग्राम पर बयां किया था दिल का दर्द...

surat model anjali suicide सूरत की मॉडल ने की आत्महत्या इंस्टाग्राम पर बयां किया था दिल का दर्द

Sonam Kapoor 40th Birthday: सोनम कपूर का 40वां बर्थडे आज… आपको बता दें कि, अंजलि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी। और वो अक्सर व्लॉगिंग और नई - नई फोटोज वीडियोज शेयर करती रहती थी। उनके इंस्टाग्राम पर 37.2K फॉलोअर्स थे। और अंजलि ने आत्महत्या के पहले अपने सोशल मीडिया पर काफी भावुक पोस्ट किए।

View this post on Instagram

A post shared by Anjali Varmora (@anuu.varmora)

आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया पर जाहिर किया दर्द

अंजलि वर्मोरा ने आत्महत्या से एक दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो भावनात्मक रील्स साझा की थीं, जो उनके भीतर चल रहे भावनात्मक संघर्ष को दर्शाती हैं। पहली रील में उन्होंने लिखा था, "अगर सब चले जाएं तो कोई बात नहीं, लेकिन जब अपने ही छोड़ देते हैं तो बहुत तकलीफ होती है।"

View this post on Instagram

A post shared by Anjali Varmora (@anuu.varmora)

दूसरी रील में उन्होंने लिखा, "आज उसने यह अहसास करा दिया कि मैं उसके लिए कुछ भी नहीं हूं।" इन पोस्ट्स से यह संकेत मिलता है कि अंजलि किसी गहरे व्यक्तिगत तनाव या रिश्ते में टूटन से गुजर रही थीं।

View this post on Instagram

A post shared by Anjali Varmora (@anuu.varmora)

पुलिस की जांच जारी....

पुलिस ने अंजलि के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिवारजनों के बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, अंजलि की करीब दो साल पहले सगाई हो चुकी थी। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उनकी आत्महत्या का सीधा संबंध निजी जीवन से है या कोई अन्य कारण भी इसमें शामिल है। आत्महत्या की वास्तविक वजह जानने के लिए जांच जारी है।

सूरत और अहमदाबाद में एक्टिव मॉडलिंग कर रही थीं अंजलि वर्मोरा

पुलिस के मुताबिक, अंजलि वर्मोरा अपने परिवार के साथ सूरत में रहती थीं। उनके परिवार में मां, एक भाई और एक बहन शामिल हैं। अंजलि बीते कुछ महीनों से ‘रेवेन्यू मॉडल कास्टिंग एजेंसी’ से जुड़ी हुई थीं और सूरत के साथ-साथ अहमदाबाद में भी मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स में एक्टिव रूप से काम कर रही थीं।

View this post on Instagram

A post shared by Anjali Varmora (@anuu.varmora)

घटना वाली रात जब अंजलि ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला और अंदर से कोई जवाब नहीं आया, तो परिजनों को चिंता हुई। कई बार दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उन्होंने दरवाजा तोड़ा। कमरे के अंदर अंजलि पंखे से लटकी हुई मिलीं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

1 महीने पहले की थी एक और मॉडल ने आत्महत्या...

इससे पहले ध्य प्रदेश की रहने वाली मॉडल सुखप्रीत कौर ने 2 मई को आत्महत्या कर ली थी। बताया गया था कि, मॉडलिंग के सिलसिले में अपनी तीन बहनों के साथ सूरत आई थी। सुखप्रीत सूरत के सरोली इलाके के कुंभारिया गांव स्थित सारथी रेजीडेंसी में किराए पर रह रही थीं। शनिवार को जब उनकी एक सहेली बाहर से लौटी और कमरे का दरवाजा खोला, तो वो पंखे पर लटकी हुई थी।  

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।