Suryakumar Yadav Viral Video: वेल्लालागे के साथ सूर्या का भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल!

suryakumar-yadav-viral-video-vellalage

Suryakumar Yadav Viral Video: वेल्लालागे के साथ सूर्या का भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल!

suryakumar yadav viral video वेल्लालागे के साथ सूर्या का भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Celebrity Brand Valuation 2024: विराट कोहली के संन्यास के बाद भी बढ़ी ब्रांड वैल्यू, नंबर-1 पर ! दरअसल, कुछ दिनों पहले श्रीलंका के युवा स्पिनर दुनिथ वेल्लालागे के पिता का निधन हो गया था, तो जब सूर्यकुमार दुनिथ से मिले उन्हें गले लगाया उन्हें सांत्वना देते नजर आएं। इस भावुक लम्हें ने हर किसी का दिल जीत लिया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पिता को खोने के बाद मैदान पर उतरे वेल्लालागे...

22 वर्षीय दुनिथ वेल्लालागे को अफगानिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच खत्म होने के बाद अपने पिता सुरंगा के निधन की खबर मिली थी। टीम के हेड कोच सनथ जयसूर्या ने यह दुखद सूचना उन्हें दी। खबर सुनते ही वेल्लालागे तुरंत कोलंबो लौट गए। हालांकि कुछ दिनों बाद वे यूएई वापस आए और बांग्लादेश के खिलाफ सुपर-4 का मैच खेला। उस मुकाबले में उन्हें सफलता नहीं मिली और बाद में पाकिस्तान और भारत के खिलाफ उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया।

सूर्यकुमार का दिल जीतने वाली वीडियो वायरल...

भारत और श्रीलंका के बीच हुए मैच से पहले सूर्यकुमार यादव, दुनिथ वेल्लालागे से मिले। कप्तान सूर्या ने उन्हें बड़े भाई की तरह गले लगाया और दिल पर हाथ रखकर सांत्वना दी। करीब दो मिनट तक दोनों के बीच बातचीत चली। इस दौरान सूर्या लगातार उनकी पीठ थपथपाते और उनका मनोबल बढ़ाते दिखे। इस भावुक लम्हे का वीडियो सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

मैच का हाल – भारत की सुपर ओवर में जीत...

मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन बनाए। अभिषेक शर्मा (61 रन), तिलक वर्मा (49* रन) और संजू सैमसन (39 रन) ने बेहतरीन पारी खेली। जवाब में श्रीलंका ने भी 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन बनाकर मैच टाई करा दिया। फैसला सुपर ओवर से हुआ, जिसमें श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 2 रन बनाए और अपने दोनों विकेट गंवा दिए। भारत को 3 रन का लक्ष्य मिला, जिसे सूर्यकुमार यादव ने पहली ही गेंद पर हासिल कर टीम को शानदार जीत दिलाई।    

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव 6 जून को करेंगे LAC की बैठक का शुभांरभ, 15 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव 6 जून को करेंगे LAC की बैठक का शुभांरभ, 15 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

मध्य प्रदेश सरकार भारत-LAC व्यापार और निवेश फोरम का आयोजन कर रही है, जिसमें वैश्विक निवेशकों को आकर्षित करने के लिए उद्योग और निवेश संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी।

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम डॉ. यादव करेंगे एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान का शुभारंभ

राज्य

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम डॉ. यादव करेंगे एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान का शुभारंभ

मध्य प्रदेश में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 'एक पेड़ मां के नाम 2.0' अभियान शुरू होगा, जिसमें पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा।

एमपी में नैक की तर्ज पर गठित होगी सैक, सीएम डॉ. मोहन बोले- "शिक्षा में निरंतर करें सुधार"

राज्य

एमपी में नैक की तर्ज पर गठित होगी सैक, सीएम डॉ. मोहन बोले- "शिक्षा में निरंतर करें सुधार"

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नई SAAC की स्थापना की घोषणा की।

“ट्रांसफार्मर लगाकर फोटो भेजो”: ग्रामीणों की शिकायत पर भड़के हरियाणा CM सैनी, XEN को लगाई फटकार

राज्य

“ट्रांसफार्मर लगाकर फोटो भेजो”: ग्रामीणों की शिकायत पर भड़के हरियाणा CM सैनी, XEN को लगाई फटकार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मोरनी क्षेत्र में बिजली समस्या को लेकर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना का विस्तार: निजी अस्पतालों में 17 नई मेडिकल प्रक्रियाओं को दी गयी मंजूरी

राज्य

पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना का विस्तार: निजी अस्पतालों में 17 नई मेडिकल प्रक्रियाओं को दी गयी मंजूरी

पंजाब सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ में सुधार करते हुए नई मेडिकल प्रक्रियाएं और अकेले रहने वालों को भी शामिल किया।