21 अप्रैल को तमिलनाडु चुनाव प्रचार पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

tamilnadu-election-campaign

21 अप्रैल को तमिलनाडु चुनाव प्रचार पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

21 अप्रैल को तमिलनाडु चुनाव प्रचार पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

Tamilnadu election campaign: भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 अप्रैल को तमिलनाडु एक दिवसीय चुनावी दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव तमिलनाडु की रासिपुरम और अविनाशी विधानसभा में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे।मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 1.00 बजे भोपाल से कोयंबटूर के रासिपुरम विधानसभा पहुंचेंगे। दोपहर 01.20 बजे रासिपुरम विधानसभा में बैठक लेंगे।मुख्यमंत्री डॉ. यादव सायं 4.30 बजे अविनाशी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी डॉ. एल. मुरूगन के समर्थन में प्रचार करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कोयंबटूर से सायं 6.15 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे। [caption id="attachment_148153" align="alignnone" width="1188"]21 अप्रैल को तमिलनाडु चुनाव प्रचार पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 अप्रैल को तमिलनाडु चुनाव प्रचार पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव[/caption]

Tamilnadu election campaign: कल शाम से मतदान समाप्त

तमिलनाडु में मुख्य चुनाव अधिकारी अर्चना पटनायक ने कल शाम से मतदान समाप्त होने तक के लिए विशेष दिशा निर्देश जारी किए हैं। इनमें सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक संचार के सभी माध्यमों से किसी भी प्रकार की चुनावी सामग्री का प्रदर्शन नहीं करने, साथ ही जनता की भागीदारी वाले किसी भी प्रकार के नाट्य प्रदर्शन पर प्रतिबंध शामिल है। निर्वाचन क्षेत्रों से बाहर के राजनीतिक पदाधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को कल शाम छह बजे के बाद निर्वाचन क्षेत्र छोड़ देना होगा।

Tamilnadu election campaign: चुनाव प्रचार करने की अनुमति नहीं

पार्टी के स्टार प्रचारकों को कल शाम छह बजे के बाद चुनाव प्रचार करने की अनुमति नहीं होगी। मतदान के दिन, एक वाहन की अनुमति होगी और दूसरा वाहन चुनाव एजेंट या कार्यकर्ताओं के उपयोग के लिए होगा। वाहनों के परमिट चुनाव अधिकारी द्वारा जारी किए जाएंगे। किसी भी उम्मीदवार को मतदाताओं को लाने-ले जाने के लिए अपने या अपने एजेंट द्वारा किसी वाहन का उपयोग करने की अनुमति नहीं होगी।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।