तेज प्रताप यादव का वनवास खत्म, चूड़ा दही भोज कार्यक्रम में शामिल हुए लालू, बोले - परिवार के साथ रहें

tej-pratap-yadav-ends-exile-lalu-attends-chura-dahi-feast

तेज प्रताप यादव का वनवास खत्म, चूड़ा दही भोज कार्यक्रम में शामिल हुए लालू, बोले - परिवार के साथ रहें

तेज प्रताप यादव का वनवास खत्म चूड़ा दही भोज कार्यक्रम में शामिल हुए लालू बोले - परिवार के साथ रहें

Tej Pratap Lalu Yadav: 8 महीने बाद तेज प्रताप यादव का वनवास खत्म हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे, तेज प्रताप यादव ने पटना में अपने सरकारी आवास पर चूड़ा दही भोज कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में लालू प्रसाद यादव पहुंचे। 

[caption id="attachment_128121" align="alignnone" width="521"]चूड़ा दही भोज कार्यक्रम में शामिल हुए लालू चूड़ा दही भोज कार्यक्रम में शामिल हुए लालू[/caption]

चूड़ा दही भोज में पहुंचे लालू

बिहार में मकर संक्रांति पर चूड़ा दही भोज की शुरुआत लालू यादव ने ही की थी। लालू यादव का चूड़ा दही भोज कार्यक्रम हमेशा चर्चा में रहा। लेकिन लालू के यहां इस बार ये आयोजन नहीं हो रहा है। तेज प्रताप अपने पिता की विरासत को अपने अंदाज में जीवित रखने की कोशिश करते हुए दिखे। इतना ही नहीं वह पिता की सेवा में लगे हुए नजर आए।  [caption id="attachment_128120" align="alignnone" width="529"]पिता की सेवा में लगे हुए नजर आए तेज पिता की सेवा में लगे हुए नजर आए तेज[/caption] दरअसल, जब लालू यादव कार्यक्रम में पहुंचे तो उनकी आंख पर सीधी धूप पड़ रही थी। ये देखकर तेज प्रताप ने अपने सहयोगियों में से किसी एक को गमछे जैसा कपड़ा लाने के लिए कहा, जिसे लालू के सिर पर रखा गया ताकि उन्हें धूप सीधे न लगे। 

तेजप्रताप यादव से नाराज नहीं लालू

Tej Pratap Lalu Yadav: लालू प्रसाद यादव ने कहा कि वो तेजप्रताप यादव से नाराज नहीं है। वो परिवार के साथ ही रहें। तेजप्रताप के BJP में जाने के सवाल पर कहा कि, बेटे को हमेशा आशीर्वाद रहेगा। तेजप्रताप यादव के दही चूड़ा भोज में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद, बड़े मामा प्रभुनाथ यादव, साधु यादव और चेतन आनंद भी पहुंचे हैं। लेकिन अभी तक तेजस्वी-राबड़ी इस भोज में शामिल नहीं हुए।  https://youtube.com/shorts/1Ls8UW0l3sg?si=yo5NUtrbdnFny3e6

राबड़ी आवास पहुंचे थे तेजप्रताप

बता दे कि तेजप्रताप यादव मंगलवार को राबड़ी आवास पहुंचे थे और परिवार को लोगों को दही-चूड़ा भोज के लिए न्योता दिया। उन्होंने लालू,राबड़ी और छोटे भाई तेजस्वी को न्योता दिया। इस दौरान उन्होंने तेजस्वी की बेटी कात्यायनी को गोद में लिया। इससे पहले वो दिल्ली में मीसा भारती के आवास पर भी गए थे और वहां पिता लालू यादव से मिले थे। उन्होंने मीसा भारती को भोज का न्योता दिया था। इससे पहले 1 जनवरी को तेजप्रताप राबड़ी के बर्थडे पर उनके आवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी। [caption id="attachment_128122" align="alignnone" width="450"]राबड़ी को दिया दही-चूड़ा भोज के लिए न्योता राबड़ी को दिया दही-चूड़ा भोज के लिए न्योता[/caption] [caption id="attachment_128123" align="alignnone" width="454"]तेज प्तेरताप ने जस्वी की बेटी कात्यायनी को गोद में लिया तेज प्तेरताप ने जस्वी की बेटी कात्यायनी को गोद में लिया[/caption] [caption id="attachment_128124" align="alignnone" width="452"]कई महीनों बाद साथ दिखे भाई कई महीनों बाद साथ दिखे भाई[/caption]

Tej Pratap Lalu Yadav: पार्टी से क्यों निकाला?

बता दे कि, 8 महीने पहले तेजप्रताप यादव की गर्लफ्रेंड के साथ फोटो सामने आने के बाद लालू प्रसाद ने तेजप्रताप को घर और पार्टी से निकाला था। 25 मई को RJD अध्यक्ष ने तेजप्रताप को पार्टी और घर से निकाले जाने की जानकारी दी थी। [caption id="attachment_128125" align="alignnone" width="453"]तेजप्रताप यादव की गर्लफ्रेंड के साथ फोटो तेजप्रताप यादव की गर्लफ्रेंड के साथ फोटो[/caption]

BJP में शामिल हो सकते है तेज

Tej Pratap Lalu Yadav: वहीं उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने मंगलवार को अपने आवास पर दही-चूड़ा भोज रखा था। इस भोज में तेजप्रताप यादव भी शामिल हुए थे। इस दौरान विजय सिन्हा से जब सवाल किया गया कि तेजप्रताप को आप NDA में शामिल होने का निमंत्रण देंगे। इस पर विजय सिन्हा ने कहा, वक्त पर सब पता चल जाएगा।  

संबंधित सामग्री

दतिया में उपचुनाव! हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी

राज्य

दतिया में उपचुनाव! हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी

दतिया विधायक की सदस्यता खत्म होने के बाद ईवीएम चेकिंग और उपचुनाव की तैयारी शुरू। कांग्रेस ने भाजपा पर कोर्ट की अवहेलना का आरोप लगाया।

बिहार में औद्योगिक विकास की नई सुबह, नई योजनाएं अनुमोदित

राज्य

बिहार में औद्योगिक विकास की नई सुबह, नई योजनाएं अनुमोदित

बिहार सरकार ने औद्योगिक विकास के लिए नई परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पलायन रुकेगा।

Bihar Family Accident: तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई, 5 की मौत!

राज्य

Bihar Family Accident: तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई, 5 की मौत!

A family of five died in a horrific crash when their car collided with a parked trailer on the Purvanchal Expressway near Azamgarh.

छत्तीसगढ़ में सुशासन के माध्यम से ग्रामीण विकास की नई दिशा

राज्य

छत्तीसगढ़ में सुशासन के माध्यम से ग्रामीण विकास की नई दिशा

छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सक्रिय नीतियों के कारण सुशासन और विकास की नई लहर देखी जा रही है।

सीएम धामी ने उत्तराखंड की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए बड़ी राशि मंजूर की

राज्य

सीएम धामी ने उत्तराखंड की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए बड़ी राशि मंजूर की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए कुल 26 करोड़ की धनराशि मंजूर की है।