क्रिमिनल के साथ बर्थ-डे मनाना TI को पड़ा भारी, CM डॉ मोहन ने किया तत्काल निलंबित

ti-darshan-shukla-news-cm-dr-mohan-action

क्रिमिनल के साथ बर्थ-डे मनाना TI को पड़ा भारी, CM डॉ मोहन ने किया तत्काल निलंबित

क्रिमिनल के साथ बर्थ-डे मनाना ti को पड़ा भारी cm डॉ मोहन ने किया तत्काल निलंबित

TI Darshan Shukla news: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपराधियों के साथ गलबहियां और जन्मदिन मनाने वाले मुरैना जिले के जौरा थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सीएम डॉ. यादव ने शुक्ला के वायरल वीडियो पर नाराजगी जताई। इस निलंबन के साथ ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि कर्तव्य में लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

[caption id="attachment_138218" align="alignnone" width="1179"]सीएम डॉ मोहन यादव ने लिया एक्शन सीएम डॉ मोहन यादव ने लिया एक्शन[/caption]

थाना प्रभारी दर्शन लाल शुक्ला का वीडियो वायरल

[caption id="attachment_138097" align="alignnone" width="1185"]चोर के कंधे पर बैठकर नाचे TI चोर के कंधे पर बैठकर नाचे TI[/caption]

गौरतलब है कि मुरैना के जौरा थाना प्रभारी ने ऐसा जन्मदिन मनाया की सुर्खियों में आ गए। थाना प्रभारी दर्शन लाल शुक्ला का वीडियो वायरल हुआ। जिसमें वे अपराधियों के साथ जन्मदिन मनाते नजर आए। इतना ही नहीं उनके साथ जमकर नाचे भी। और चोर के कंधे पर बैठे दिखाई दिए। इस वीडियो में दिख रहा है कि शुक्ला बाइक चोर गिरोह के कथित सरगना लवकुश शर्मा के कंधे पर बैठे हुए हैं। यह वीडियो उस वक्त बनाया गया, जब टीआई शुक्ला शर्मा और अन्य साथियों के साथ थाना परिसर में ही जन्मदिन मना रहे थे। इस दौरान केक काटा गया और ढोल-नगाड़े भी बजाए गए।

TI Darshan Shukla news: सीएम के निर्देश पर आदेश पर जारी

इस वायरल वीडियो के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शासन को कठोर कार्रवाई के आदेश दिए। उनके निर्देश जारी होते ही मुरैना एसपी कार्यालय ने आदेश जारी किया। इसमें लिखा है कि 'कतिपय मीडिया सूत्रों के माध्यम से यह संज्ञान में आया है कि दिनांक 28 फरवरी 2026 को थाना प्रभारी जौरा निरीक्षक दर्शन शुक्ला अपने जन्मदिन की पार्टी के दौरान आपराधिक रिकॉर्ड वाले एक व्यक्ति लवकुश शर्मा के साथ उपस्थित थे। मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराधी लवकुश शर्मा पर थाना कोतवाली क्षेत्रातर्गत मोटरसायकल चोरी एवं थाना जौरा क्षेत्रातंर्गत शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने संबंधी अपराध पंजीबद्ध है'

बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर रोक

TI Darshan Shukla news: थाना प्रभारी जौरा निरीक्षक दर्शन शुक्ला के उक्त आचरण से पुलिस की निष्पक्ष छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। उनका यह आचरण मप्र पुलिस रैग्युलेशन के पैरा 64(3) (11) स्पष्ट उल्लंघन है। अतः उक्तानुसार प्रदर्शित आचरण के लिए दर्शन शुक्ला, थाना प्रभारी जौरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय रक्षित केन्द्र, मुरैना रहेगा तथा वह रक्षित केन्द्र मुरैना की प्रत्येक गणना में उपस्थित रहेंगे और लिखित अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेगे। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सौगात! MP पुलिस में हर साल होगी खेल कोटे से भर्ती 

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सौगात! MP पुलिस में हर साल होगी खेल कोटे से भर्ती 

मध्यप्रदेश सरकार ने खेल कोटे से पुलिस विभाग में भर्ती के लिए नई नीति अपनाई, खिलाड़ियों को लिखित परीक्षा और PET से छूट देने का निर्णय लिया।

मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्र से पूछताछ करेगी SIT

राज्य

मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्र से पूछताछ करेगी SIT

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में SIT की जांच जारी है। जांच में अब तक 50 से ज्यादा लोगों से पूछताछ हो चुकी है।

तमिलनाडु में NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने किया सुसाइड, लिखा - दोबारा परीक्षा नहीं दे पाउंगी

देश-विदेश

तमिलनाडु में NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने किया सुसाइड, लिखा - दोबारा परीक्षा नहीं दे पाउंगी

तमिलनाडु की 19 वर्षीय अनुकीर्तना ने NEET की परीक्षा में विफलता के डर से सुसाइड कर लिया। परीक्षा रद्द होने पर उसने अपनी जान दे दी।

पेरिस पहुंचे PM मोदी, भारतीयों ने किया स्वागत, ट्रंप बोले - भारत के साथ खड़ा अमेरिका

देश-विदेश

पेरिस पहुंचे PM मोदी, भारतीयों ने किया स्वागत, ट्रंप बोले - भारत के साथ खड़ा अमेरिका

प्रधानमंत्री मोदी पेरिस पहुंचे और Vivatech 2026 सम्मेलन में शामिल होंगे। फ्रांस और अमेरिका के नेताओं के साथ महत्वपूर्ण चर्चाएँ हुईं।

 T20 WC में भारत ने नीदरलैंड को 95 रनों से दी मात, श्रीचरणी ने चटकाएं 4 विकेट

खेल

T20 WC में भारत ने नीदरलैंड को 95 रनों से दी मात, श्रीचरणी ने चटकाएं 4 विकेट

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विमेंस T-20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड को 95 रनों से हरा दिया, स्मृति और शेफाली की शानदार पारी के साथ।