U-19 ODI Series 2025: आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को हराया, फिर भी सीरीज पर भारत का कब्जा...

u19-odi-series-2025-india-vs-england-final-result

U-19 ODI Series 2025: आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को हराया, फिर भी सीरीज पर भारत का कब्जा...

u-19 odi series 2025 आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को हराया फिर भी सीरीज पर भारत का कब्जा

IND vs ENG U 19 ODI: भारत ने इंग्लैंड को 55 रन से हराया, वैभव की तूफानी सेंचुरी ने मचाया तहलका…

भारत की खराब शुरुआत...

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। टीम ने सिर्फ 9 रन के भीतर कप्तान आयुष म्हात्रे (1) और विहान मल्होत्रा (1) के विकेट गंवा दिए। तीसरे विकेट के लिए वैभव सूर्यवंशी (33 रन, 42 गेंद) ने राहुल कुमार (21 रन) के साथ 51 रन की साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की।

सूर्यवंशी-अंबरीश की 210 रन बनाने में अहम भूमिका रही...

शुरुआत में टीम मुश्किल में नजर आ रही थी, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने 3 चौके और 2 छक्के लगाकर तेज शुरुआत दी। लेकिन एलेक्स ग्रीन ने कैच पकड़ा और वैभव आउट हो गए। वहीं, आरएस अंबरीश ने छोर संभालते हुए 81 गेंदों में 66 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। उनकी पारी के चलते भारत 9 विकेट पर 210 रन तक पहुंच सका।

इंग्लैंड के गेंदबाजों का संतुलित प्रदर्शन...

इंग्लैंड की ओर से एलेक्स फ्रैंच और राल्फी एलबर्ट ने 2-2 विकेट झटके। मैथ्यू फिरबैंक, सेबस्टियन मॉर्गन, एलेक्स ग्रीन और एकांश सिंह को 1-1 विकेट मिला। टीम ने विकेट नियमित अंतराल में लेकर भारत को बड़े स्कोर से रोके रखा।

बेन मेयस की पारी ने भारत से छीनी जीत...

211 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम की बल्लेबाजी शानदार रही। बेन मेयस ने नाबाद 82 रन (76 गेंद, 11 चौके, 1 छक्का) की शानदार पारी खेली। उन्हें बीजे डॉकिन्स (66 रन) और कप्तान थॉमस रेव (नाबाद 49 रन, 37 गेंद) का भरपूर साथ मिला। इंग्लैंड ने आसानी से 113 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

भारतीय गेंदबाजों का संघर्ष...

भारत की ओर से नमन पुष्पक ने 65 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि दीपेश देवेंद्रन को 1 विकेट मिला। हालांकि, भारतीय गेंदबाज इंग्लिश बल्लेबाजों की लय को तोड़ने में नाकाम रहे और उन्हें खुलकर खेलने के मौके मिले।  

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव 6 जून को करेंगे LAC की बैठक का शुभांरभ, 15 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव 6 जून को करेंगे LAC की बैठक का शुभांरभ, 15 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

मध्य प्रदेश सरकार भारत-LAC व्यापार और निवेश फोरम का आयोजन कर रही है, जिसमें वैश्विक निवेशकों को आकर्षित करने के लिए उद्योग और निवेश संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी।

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम डॉ. यादव करेंगे एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान का शुभारंभ

राज्य

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम डॉ. यादव करेंगे एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान का शुभारंभ

मध्य प्रदेश में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 'एक पेड़ मां के नाम 2.0' अभियान शुरू होगा, जिसमें पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा।

एमपी में नैक की तर्ज पर गठित होगी सैक, सीएम डॉ. मोहन बोले- "शिक्षा में निरंतर करें सुधार"

राज्य

एमपी में नैक की तर्ज पर गठित होगी सैक, सीएम डॉ. मोहन बोले- "शिक्षा में निरंतर करें सुधार"

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नई SAAC की स्थापना की घोषणा की।

“ट्रांसफार्मर लगाकर फोटो भेजो”: ग्रामीणों की शिकायत पर भड़के हरियाणा CM सैनी, XEN को लगाई फटकार

राज्य

“ट्रांसफार्मर लगाकर फोटो भेजो”: ग्रामीणों की शिकायत पर भड़के हरियाणा CM सैनी, XEN को लगाई फटकार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मोरनी क्षेत्र में बिजली समस्या को लेकर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना का विस्तार: निजी अस्पतालों में 17 नई मेडिकल प्रक्रियाओं को दी गयी मंजूरी

राज्य

पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना का विस्तार: निजी अस्पतालों में 17 नई मेडिकल प्रक्रियाओं को दी गयी मंजूरी

पंजाब सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ में सुधार करते हुए नई मेडिकल प्रक्रियाएं और अकेले रहने वालों को भी शामिल किया।