Udaipur ANM Suicide: प्रेमी डॉक्टर ने किसी और से की शादी तो नाराज प्रेमिका ने कर लिया सुसाइड!

udaipur-anm-doctor-affair-girl-suicide-arrested

Udaipur ANM Suicide: प्रेमी डॉक्टर ने किसी और से की शादी तो नाराज प्रेमिका ने कर लिया सुसाइड!

udaipur anm suicide प्रेमी डॉक्टर ने किसी और से की शादी तो नाराज प्रेमिका ने कर लिया सुसाइड

Udaipur ANM Suicide: उदयपुर जिले के कानोड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के डॉक्टर सुरेंद्र बिजारणिया के सरकारी क्वार्टर में ANM अनीता मीणा (30) ने देर रात आत्महत्या कर ली। अनीता ने पंखे में फंदा डालकर सुसाइड कर लिया। यह घटना 15 अप्रैल बुधवार देर रात की है।

4 दिन से डॉक्टर के क्वार्टर में रह रही थी ANM

पुलिस के मुताबिक, ANM अनीता मीणा पिछले 4 दिनों से डॉक्टर सुरेंद्र बिजारणिया के सरकारी क्वार्टर में रह रही थीं। सुसाइड के बाद डॉक्टर ने शव को पंखे से उतारा और क्वार्टर की सीढ़ियों पर रख दिया। इसके बाद उन्होंने अनीता के परिजनों को सूचना दी और फरार हो गए।

थानाधिकारी का बयान

थानाधिकारी हुकम सिंह ने बताया कि - 'डॉक्टर सुरेंद्र बिजारणिया और ANM अनीता मीणा के बीच अफेयर था। अनीता डॉक्टर पर शादी करने का दबाव बना रही थीं। दिसंबर में डॉक्टर की शादी हो जाने के बाद से अनीता नाराज चल रही थीं।'

पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में लिया

डॉक्टर ने अनीता के शव को सीढ़ियों पर रखा फिर मृतका के परिजनों को जानकारी देकर फरार हो गया। फिर ANM के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो डॉक्टर अस्पताल से गायब थे, जबकि उनकी नाइट ड्यूटी थी।

पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर दी। रात करीब 1 बजे चित्तौड़गढ़ की मंगलवाड़ थाना पुलिस ने डॉक्टर सुरेंद्र बिजारणिया को गिरफ्तार कर कानोड़ पुलिस को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

4 KM की दूरी पर रहते थे डॉक्टर और ANM

डॉक्टर सुरेंद्र बिजारणिया सीकर जिले के श्रीमाधोपुर निवासी हैं और कानोड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में तैनात हैं। वहीं ANM अनीता मीणा दातारामगढ़ निवासी हैं और कानोड़ से मात्र 4 किलोमीटर दूर राजपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टेड थीं। मीटिंग और अन्य वजहों से दोनों की अक्सर मुलाकात होती थी, यहीं से उनकी दोस्ती शुरू हुई थी।

  Also Read- कोटा बस हादसा: 3 लोगों की मौत, दावा – बस के फ्रंट मिरर पर किसी ने पत्थर मारा

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।