उत्तराखंड: माननीय बने मनरेगा मजदूर! विधायक और उनकी पत्नी के खाते में आई दिहाड़ी

uttarakhand-mla-durgeshwar-lal-mgnrega-wage-controversy-investigation-uttarkashi

उत्तराखंड: माननीय बने मनरेगा मजदूर! विधायक और उनकी पत्नी के खाते में आई दिहाड़ी

उत्तराखंड माननीय बने मनरेगा मजदूर विधायक और उनकी पत्नी के खाते में आई दिहाड़ी

MLA Durgeshwar Lal MNREGA Case: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है   यहाँ पुरोला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल और उनकी पत्नी के बैंक खातों में मनरेगा (MGNREGA) की मजदूरी जमा होने का खुलासा हुआ है. सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि सरकारी पोर्टल के मुताबिक  विधायक पद पर रहते हुए भी उनके नाम पर दिहाड़ी का भुगतान किया गया ।

MLA Durgeshwar Lal MNREGA Case: विधायक पद की शपथ और मनरेगा की दिहाड़ी साथ-साथ?

नियमों के मुताबिक मनरेगा योजना गरीबों और जरूरतमंदों को रोजगार देने के लिए है  लेकिन यहाँ मामला कुछ और ही नजर आ रहा है । 2022 में विधायक चुने गए दुर्गेश्वर लाल और उनकी पत्नी निशा के नाम पर जॉब कार्ड सक्रिय थे   पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार, विधायक बनने के बाद भी उनके कार्यकाल के दौरान तीन अलग-अलग कार्यों के लिए 5,214 रुपये का भुगतान किया । अगर साल 2021 से 2025 तक का पूरा ब्योरा देखें  तो इस दंपति को 11 अलग-अलग सरकारी कामों के लिए कुल 22,962 रुपये मिले हैं।

विधायक का बचाव: मुझे बदनाम करने की साजिश

मामले के तूल पकड़ते ही विधायक दुर्गेश्वर लाल ने सफाई देते हुए इसे विरोधियों की साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा विधायक बनने से पहले मेरे पास जॉब कार्ड जरूर था, लेकिन अब यह सब मुझे बदनाम करने के लिए किया जा रहा है यह मेरी छवि खराब करने का प्रयास है।

रिकॉर्ड रूम से फाइलें गायब, अब होगी वसूली

इस पूरे मामले में भ्रष्टाचार की बू तब और गहरी हो गई जब मनरेगा सहायक ने बताया कि ब्लॉक कार्यालय में इस काम से संबंधित कोई भी फाइल या हाजिरी रजिस्टर मौजूद नहीं है।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।