Vegetarian Protein Food: इन शाकाहारी वस्तुओं से पा सकते हैं भरपूर प्रोटीन

vegetarian-protein-food-for-health

Vegetarian Protein Food: इन शाकाहारी वस्तुओं से पा सकते हैं भरपूर प्रोटीन

vegetarian protein food इन शाकाहारी वस्तुओं से पा सकते हैं भरपूर प्रोटीन

Vegetarian Protein Food: प्रोटीन शरीर के लिए अत्यंत आवश्यक है क्योंकि यह मांसपेशियों, हड्डियों, त्वचा और बालों के निर्माण और मरम्मत के लिए "बिल्डिंग ब्लॉक" के रूप में काम करता है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत रखने और घावों को भरने में मदद करते हैं। इसलिए आपके बॉडी को प्रोटीन की जरुरत होती है, तो ऐसा नहीं है कि मांस ही खाए, आप शाकाहारी चीजे खाकर भी भरपूर प्रोटीन पा सकते हैं। डॉक्टर का भी मनाना है कि, हमें अपने डाइट में प्रोटीन ज्यादा इंक्लूड करना चाहिए। आइए जानते हैं क्या खाएं, जो अफर्डेबल हो और शाकाहारी हो।

विशेषज्ञ डॉक्टर वी.के.मिश्रा के मुताबिक

अगर आप प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाना चाहते हैं तो आपको मैं कुछ ऐसी चीजों के बारें में बताऊंगी, जिससे आपका पेट भरा हुआ महसूस होगा। साथ ही प्रोटीन की भी भरपूर मात्रा मिलेगी। तो आइए जानते हैं।

पनीर

नंबर दो पर आता है पनीर। अगर आफ एक कप पनीर खाते हैं, उसमें आपको 24 ग्राम प्रोटीन मिलते हैं। यानी ऑलमोस्ट चार अंडे के बराबर प्रोटीन मिलता है। इसके अलावा जब आप पनीर खाते हैं तो उसमें आपको केजीन भी मिलता है। जो केजीन होता है वो उस तरह का मटेरियल है जो धीरे-धीरे डाइजेस्ट होता है। तो आप एक बार खाते हैं तो आपका पेट काफी समय तक भराभरा रहता है।

पीनट्स

नंबर तीन पर आते हैं पीनट्स या मूंगफली। मूंगफली (Peanuts) प्रोटीन का एक उत्कृष्ट और सस्ता शाकाहारी स्रोत है। 100 ग्राम भुनी हुई या कच्ची मूंगफली में लगभग 25 से 26 ग्राम प्रोटीन होता है। एक मुट्ठी (लगभग 28-30 ग्राम) मूंगफली में लगभग 7-8 ग्राम प्रोटीन मिलता है। इसलिए मूंगफली प्रोटीन का अच्छा सोर्स है।

बींस

नंबर चार चार पर आती है बींस। जो आप ब्लैक बीन खाते हैं, आप राजमा खाते हैं। ये प्रोटीन के साथ-साथ फाइबर के बहुत अच्छे सोर्स माने जाते हैं। अगर आधा कप सर्विंग आप ब्लैक बीन या राजमा इस्तेमाल करते हैं तो उससे आपको 7 ग्राम प्रोटीन मिलता है।

 

स्टडीज में ऐसा मानती है कि- 'जो बींस होती हैं उनमें ताकत होती है कि आपकी ब्लड शुगर, आपका इंसुलिन लेवल इसको मैनेज करें एंड आपके कोलेस्ट्रॉल के लेवल को नीचे रखें। तो इसलिए बींस को जरूर इस्तेमाल करें।'

दाल

नंबर पांच पर आती है दालें। ये बहुत छोटी साइज में होती हैं लेकिन बहुत पावरफुल होती हैं। एक कप दाल खाने से आपको 18 ग्राम प्रोटीन मिलता हैं। ये हार्ट को हेल्दी रखता है। ये आयरन से भरी हुई है और इनको कुक करने में ज्यादा प्रॉब्लम नहीं होती है। इसलिए अपने डाइट में दालों को जरुरु शामिल करें।

सोयाबीन

सोयाबीन प्रोटीन का एक उत्कृष्ट शाकाहारी स्रोत है, जिसमें सूखे बीजों के भार का लगभग 36-40% (या उससे अधिक) उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन होता है। 100 ग्राम कच्चे सोयाबीन में लगभग 36-39 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। वहीं, सोयाबीन से बने सोया चंक्स (सोया बड़ी) में यह मात्रा और अधिक, लगभग 52-54 ग्राम प्रति 100 ग्राम हो जाती है। सोया प्रोटीन में शरीर के लिए आवश्यक सभी अमीनो एसिड पाए जाते हैं। सोयाबीन में प्रोटीन के अलावा फाइबर, आयरन और कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में होते हैं।

Also Read- Immunity Booster Juice: गर्मियों में इस खट्टे फल का पिएं जूस, ठंडक के साथ मिलेंगे कई फायदे…

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।