Virat Kohli Instagram Account: आधी रात में विराट ने सोशल मीडिया में मचा दी थी खलबली!

virat-kohli-instagram-account-removed-update

Virat Kohli Instagram Account: आधी रात में विराट ने सोशल मीडिया में मचा दी थी खलबली!

virat kohli instagram account आधी रात में विराट ने सोशल मीडिया में मचा दी थी खलबली

Virat Kohli Instagram Account: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज प्लेयर विराट कोहली हर किसी के चहिते है। 29 जनवरी की रात करीब 12.30 के आस -पास विराट कोहली ने पूरे सोशल मीडिया में तहलका मचा दिया। उनके फैंस चिंतित हो गए। दरअसल, देर रात अचानक विराट कोहली का अकाउंट गायब हो गया उसमें 0 पोस्ट, 0 फॉलोवर्स, 0 फॉलोइंग दिखने लगी, जिससे उनके फैंस काफी परेशान हो गए। फैंस उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की पोस्ट पर कमेंट करके पूछने लगे की आखिर विराट कोहली का अकाउंट कहां गया। हालांकि, अब उनका अकाउंट शो हो रहा है। और सारे पोस्ट और फॉलोवर्स भी दिख रहें हैं।

करीब 6 घंटे बाद विराट की प्रोफाइल वापस दिखी

देर रात किंग कोहली का अकाउंट नही दिख रहा था, लेकिन अब उनकी प्रोफाइल दिखाई दे रही है। बता दे कि, उनके सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम में करीब 274 मिलियन फॉलोवर्स हैं। उनके अकाउंट में 1044 पोस्ट हैं। हालांकि, विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट क्यों बंद हुआ । इसकी कोई जानकारी अब तक नहीं मिली। विराट ने अकाउंट डिएक्टिवेट किया था या कोई टेक्निकल गड़बड़ी थी । इस बात की अब तक कोई पुष्टि नहीं की गई है। क्रिकेटर और क्रिकेट टीम की ओर से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।

किंग कोहली का अकाउंट बंद हुआ तो बौखलाएं फैंस

विराट का इंस्टाग्राम अकाउंट बंद होते ही सोशल मीडिया में तहलका मच गई, जिसने भी विराट के सोशल मीडिया अकाउंट बंद की जानकारी दी उनकी पोस्ट पर फैंस ने तरह - तरह के कमेंट किए। फैंस काफी निराश दिखे। इतने परेशान हो गए की अनुष्का के पोस्ट पर कमेंट करके विराट के बारें में पूछने लगे।

यूजर्स ने कुछ इस तरह से किया रिएक्ट

एक फैन ने लिखा कि- ' भाभी भाईया कहां हैं?, दूसरे ने लिखा कि- 'भाईया का फोन किधर है???', तीसरे ने लिखा- 'चीकू का इंस्टाग्राम', एक ने लिखा कि- 'रातों की नींद उड़ा दी आपके बलमा ने', एक ने लिखा कि- 'कोहली जी को अनब्लॉक करने को बोलो प्लीज'। कोहली के फैंस में उनका क्रेज साफ दिखाई दे रहा है।  

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।