बंगाल में गरजे योगी, बोले - बंगाल की पहचान काबा से नहीं मां काली बाड़ी से है

yogi-adityanath-bengal-speech-maa-kali-bari-not-kaaba-row

बंगाल में गरजे योगी, बोले - बंगाल की पहचान काबा से नहीं मां काली बाड़ी से है

बंगाल में गरजे योगी बोले - बंगाल की पहचान काबा से नहीं मां काली बाड़ी से है

Yogi in Bengal: पश्चिम बंगाल में जारी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुरुलिया जिले के जॉयपुर में रैली की। उन्हें सुनने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। बंगाल में CM योगी को लेकर एक अलग ही उत्साह दिख रहा है। मंच से सीएम सीधे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमलावर हैं और अपनी हर रैली में कह रहे है कि इस बार पश्चिम बंगाल में TMC का खेल खत्म हो जाएगा। 

Yogi in Bengal

‘गुंडे जेल में होंगे’

CM ने अपने भाषण में कहा कि लोगों को टीएमसी से डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बीजेपी की सरकार बनने पर टीएमसी से जुड़े गुंडे जेल में होंगे। ऐसे में अगर बंगाल में सत्ता बदलती है, तो उसमें बहुत हद तक योगदान सीएम योगी की रैलियों का होगा। 

‘बंगाल की पहचान काली बाड़ी से’

पश्चिम बंगाल में योगी ने कहा- जब भारत आजाद हुआ तो तब पूरा देश रोजगार के लिए बंगाल आता था। उसके बाद पहले कांग्रेस ने लूटा, फिर कम्युनिस्टों ने नोचा, अब 15 साल से TMC कंगाल कर रही है। सीएम ने कहा- बुआ-भतीजा मिलकर बंगाल के अस्तित्व को खत्म करना चाहते हैं। कोलकाता का मेयर कहता है यहां उर्दू चलेगी। मैं कहता हूं कोई माई का लाल बंगाली अस्मिता के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता। प. बंगाल की पहचान काबा से नहीं मां काली बाड़ी से है।

Yogi in Bengal: ‘योगी जी बुल्डोजर लाओ’

योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को पश्चिम बंगाल की जोरासांको और चकदहा विधानसभा सीट पर चुनावी रैली की। BJP प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए सीएम योगी ने ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा। रैली में एक बच्चा एक पोस्टर लेकर पहुंचा था जिस पर लिखा था- 'योगी जी बुल्डोजर लाओ, हम तुम्हारे साथ हैं।'

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।