बाढ़ से नागोया में एशियन गेम्स प्रभावित

Asian Games से 10 दिन पहले जापान में बाढ़ का अलर्ट: 400 खिलाड़ी-स्टाफ सुरक्षित जगह शिफ्ट

जापान के नागोया में भारी बारिश के बाद बाढ़ आ गई, जिससे एशियन गेम्स के आयोजन पर असर पड़ा है। कई इलाके जलमग्न हो गए और खिलाड़ियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

By : शिवम् पांडेय
Asian Games से 10 दिन पहले जापान में बाढ़ का अलर्ट: 400 खिलाड़ी-स्टाफ सुरक्षित जगह शिफ्ट

बाढ़ से नागोया में एशियन गेम्स प्रभावित

एशियन गेम्स शुरू होने से महज 10 दिन पहले जापान के नागोया में भारी बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति बन गई। शहर की कई सड़कें पानी में डूब गईं, जबकि कई घरों और इलाकों में भी पानी भर गया। हालात को देखते हुए एशियन गेम्स में हिस्सा लेने पहुंचे करीब 400 खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को एहतियात के तौर पर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। नागोया में 19 सितंबर को एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी होनी है। बाढ़ के बाद आयोजन को लेकर चिंता बढ़ी, लेकिन नागोया के मेयर इचिरो हिरोसावा ने कहा कि एशियन गेम्स को लेकर किसी तरह की चिंता की जरूरत नहीं है। उनके मुताबिक टूर्नामेंट तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होगा।

3500 लोगों ने शेल्टर लिया

बाढ़ का असर नागोया की सामान्य जिंदगी पर भी पड़ा। कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं और कुछ समय के लिए बस और मेट्रो सेवाएं भी प्रभावित रहीं। करीब 3,500 लोगों ने इमरजेंसी शेल्टर में शरण ली। नागोया और आइची में एशियन गेम्स 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होने हैं। ऐसे में आयोजन से कुछ दिन पहले आई बाढ़ ने स्थानीय प्रशासन के सामने चुनौती जरूर खड़ी कर दी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

वेन्यू में भी पानी पहुंचा

जापानी मीडिया में नागोया की सड़कों और मेट्रो स्टेशनों में भरे पानी की तस्वीरें सामने आईं। AP की रिपोर्ट के मुताबिक, एशियन गेम्स के कुछ वेन्यू में भी छतों से पानी टपकने की घटनाएं हुईं। इसके बावजूद मेयर इचिरो हिरोसावा ने कहा कि गेम्स के दर्जनों वेन्यू को कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ है। प्रशासन का कहना है कि आयोजन स्थलों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत के मुताबिक मरम्मत का काम किया जा रहा है।

भारत का 768 सदस्यीय दल

भारत एशियन गेम्स में 503 खिलाड़ियों और 255 सपोर्ट स्टाफ के साथ 768 सदस्यीय दल भेज रहा है। सपोर्ट स्टाफ में कोच, मैनेजर, फिजियो और मेडिकल टीम के सदस्य शामिल हैं। शुरुआत में भारत के 35 खेलों में 492 खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की जानकारी थी। बाद में चार सर्फर्स समेत कुछ नए नाम जोड़े गए, जिसके बाद भारतीय दल अब 36 खेलों में हिस्सा लेगा। एथलेटिक्स टीम में भी खिलाड़ियों की संख्या बढ़ाई गई है। पहले 73 खिलाड़ियों को मंजूरी दी गई थी, जिसे बढ़ाकर 79 कर दिया गया। एथलेटिक्स और क्रिकेट को सबसे ज्यादा सपोर्ट स्टाफ दिया गया है। भारतीय दल के प्रमुख अधिकारी सहदेव यादव और मुख्य मेडिकल अधिकारी डॉ. दिनशॉ पार्डीवाला होंगे।

क्रिकेट की सुविधाओं पर विवाद

एशियन गेम्स से पहले क्रिकेट टीमों के ठहरने और सुविधाओं को लेकर भी सवाल उठे थे। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि खिलाड़ियों को स्टेडियम से करीब 20 किलोमीटर दूर छोटे होटल कमरों में ठहराया गया है। कमरों में सामान रखने की जगह कम होने और अस्थायी ड्रेसिंग रूम को लेकर भी शिकायतें सामने आई थीं। JCA के CEO नाओकी एलेक्स मियाजी ने इन सवालों पर कहा था कि क्रिकेट टीम को होटल का विकल्प दिया गया है। उन्होंने बताया कि दूसरे कई खेलों के खिलाड़ियों के लिए क्रूज शिप और कंटेनर होटल जैसी वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी की गई हैं। मियाजी के मुताबिक, प्लेयर एरिया में टॉयलेट की सुविधा उपलब्ध रहेगी। मैदान पर बनाए गए ड्रेसिंग रूम अस्थायी जरूर हैं, लेकिन इन्हें खिलाड़ियों और अधिकारियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
 

संबंधित सामग्री


एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, बांग्लादेश को 114 रन से हराया

एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, बांग्लादेश को 114 रन से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रन से हराया। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने शानदार प्रदर्शन किया।

एशियन गेम्स का पूरा शेड्यूल तैयार, 45 देश और 469 मेडल इवेंट; भारत के 314 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

एशियन गेम्स का पूरा शेड्यूल तैयार, 45 देश और 469 मेडल इवेंट; भारत के 314 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

एशियन गेम्स का 20वां संस्करण जापान के आइची-नागोया में शुरू हो गया है। भारत समेत 45 देश 43 खेलों में 469 मेडल इवेंट्स में प्रतिस्पर्धा करेंगे।

एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय विमेंस टीम, जापान को 8 विकेट से हराया

एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय विमेंस टीम, जापान को 8 विकेट से हराया

एशियन गेम्स 2026 में, भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम ने जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। शेफाली वर्मा और श्री चरणी ने प्रमुख प्रदर्शन किया।

एमपी में बारिश का दौर कमजोर, मंदसौर के मल्हारगढ़ में 6 इंच पानी गिरा,पिछले 24 घंटे में 40 जिलों में बारिश

एमपी में बारिश का दौर कमजोर, मंदसौर के मल्हारगढ़ में 6 इंच पानी गिरा,पिछले 24 घंटे में 40 जिलों में बारिश

मध्य प्रदेश में भारी बारिश से व्यापक प्रभाव, रतलाम में दीवार गिरने से बच्ची की मौत। प्रदेश के कई जिलों में बारिश की मात्रा सामान्य से अधिक।

वरुण चक्रवर्ती को चोट, अफगानिस्तान सीरीज से बाहर: एशियन गेम्स खेलना भी मुश्किल

वरुण चक्रवर्ती को चोट, अफगानिस्तान सीरीज से बाहर: एशियन गेम्स खेलना भी मुश्किल

भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज के दौरान साइड स्ट्रेन की चोट लगी है, जिससे उनके एशियन गेम्स में खेलने पर भी संशय है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर