भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरे वनडे में टीम में शामिल हुए हर्षित राणा

हर्षित राणा तीसरे वनडे में शामिल

भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरे वनडे में टीम में शामिल हुए हर्षित राणा

तीसरे वनडे मैच के लिए हर्षित राणा को भारतीय टीम में शामिल किया गया। यह मैच 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा। भारत ने अब तक ट्राई सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाई है।

भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरे वनडे में टीम में शामिल हुए हर्षित राणा

भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरे वनडे में टीम में शामिल हुए हर्षित राणा |

Harshit Rana Joins 3rd ODI: भारत और अफगानिस्तान टीम के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। अब तक दो मैच खेले जा चुके है। अब तीसरे मैच में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा को टीम में शामिल किया गया है। 

BCCI ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर दी। 

BCCI ने दी जानकारी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोशल मीडिया पर हर्षित राणा के टीम में शामिल होने की जानकारी देते हुए लिखा कि- 'राणा ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंसी में रिहैबिटेशन पूरा कर लिया है। वे चेन्नई में भारतीय टीम से जुड़ गए हैं।'

20 जून को होगा सीरीज का आखिर मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही ट्राई वनडे सीरीज का तीसरा और आखिर मैच 20 जून को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। 

बता दें कि, ट्राई सीरीज के पहले दोनों मैचों में भारत ने अफगानिस्तान को हराकर 2-0 की बढ़त बना ली है। पहले मैच में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया था। वहीं दूसरे मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़े अंतराल 170 रन से अफगानिस्तान टीम को करारी शिकस्त दी थी।

चोट की वजह से बाहर थे हर्षित

T-20 वर्ल्ड कप से पहले हर्षित राणा साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्रैक्टिस मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। उन्हें काफी गंभीर चोट आई थी, जिसकी वजह से उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। वो चोट की वजह से t-20 वर्ल्ड कप और IPL मैच नहीं खेल पाए थे। 

कुछ समय से हर्षित राणा BCCI के डॉक्टरों और फिजियोथेरेपिस्ट की निगरानी में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस पर काम कर रहे थे। इस फिटनेस टेस्ट में पास करने के बाद उन्हें टीम में शामिल किया गया है। 

तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे और हर्षित राणा।
 

संबंधित सामग्री

NEET Re Exam तक Telegram पर रहेगी रोक, दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश

देश-विदेश

NEET Re Exam तक Telegram पर रहेगी रोक, दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश

दिल्ली हाईकोर्ट ने 22 जून तक टेलीग्राम पर अस्थायी बैन जारी रखने का निर्णय दिया, केंद्र सरकार के IT एक्ट के तहत बैन लगाने का अधिकार को सही ठहराया।

राहुल गांधी ने शुरू किया ‘छात्रों की गूंज’ नामक हस्ताक्षर अभियान

देश-विदेश

राहुल गांधी ने शुरू किया ‘छात्रों की गूंज’ नामक हस्ताक्षर अभियान

राहुल गांधी ने छात्रों से जुड़ने की अपील की, जिसमें पेपर लीक, महंगी शिक्षा और बेरोजगारी के मुद्दों को उठाया जाएगा।

विमेंस T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड और आयरलैंड की आज होगी  भिड़ंत!

खेल

विमेंस T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड और आयरलैंड की आज होगी भिड़ंत!

19 जून को न्यूजीलैंड और आयरलैंड की महिला टीमों के बीच T20 विश्व कप 2026 का मैच साउथम्पटन में खेला जाएगा।

WI ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में SCO को 7 रन से हराया

खेल

WI ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में SCO को 7 रन से हराया

वेस्टइंडीज विमेंस टीम ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड को 7 रन से हराकर जीत दर्ज की। मैच लीड्स के हेडिंग्ले मैदान में खेला गया।

Stock Market Crash: खुलेत ही बाजार क्रैश,सेंसेक्स 800 अंक टूटा

फाइनेंस

Stock Market Crash: खुलेत ही बाजार क्रैश,सेंसेक्स 800 अंक टूटा

भारतीय शेयर बाजार में आईटी शेयरों की भारी बिकवाली के कारण सेंसेक्स 800 अंक नीचे गिरा। एक्सेंचर के वित्त वर्ष 2026 के राजस्व अनुमान में कटौती के बाद बाजार प्रभावित हुआ।