IND vs IRE T20 पहला मैच आज

IND vs IRE 1st T20: T-20 सीरीज का पहला मैच भारत और आयरलैंड के बीच आज , वैभव का डेब्यू

भारत और आयरलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच आज बेलफास्ट में खेला जाएगा। वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम में डेब्यू कर रहे हैं।

By : हेमा गुप्ता
IND vs IRE 1st T20: T-20 सीरीज का पहला मैच भारत और आयरलैंड के बीच आज , वैभव  का  डेब्यू

IND vs IRE 1st T20: T-20 सीरीज का पहला मैच भारत और आयरलैंड के बीच आज , वैभव का डेब्यू

IND vs IRE 1st T20 Match: T-20 सीरीज का पहला मैच भारत और आयरलैंड के बीच आज खेला जाएगा। यह मैच सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब ग्राउंड, बेलफास्ट में शाम 6 बजे से खेला जाएगा।

बता दें कि, भारतीय टीम की कमान सरपंच साहब को सौंपी गई है। वहीं आज वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल मैच में डेब्यू कर सकते है। 

IND vs IRE के बीच हेड टू हेड 

T-20 इंटरनेशनल मैच में भारत और आयरलैंड अब तक 8 बार आमने- सामने आ चुकी है और आठों मैच में भारतीय टीम ने बाजी मा। आयरलैंड को एक भी मैच में जीत नहीं मिली। 

बता दें कि, दोनों टीमें आखिरी बार साल 2024 में भिड़ी थी। 

वैभव को टीम में किया गया शामिल

15 साल 71 दिन की उम्र के वैभव को अंतराष्ट्रीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है। वो आज इस मैच में डेब्यू करते है, उन्हें न सिर्फ आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम में चुना गया। बल्कि उन्हें सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भी चुना गया। 

बता दें कि, IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर वैभव सूर्यवंशी हैं। उन्होंने इस सीजन में 16 मैचों में 776 रन बनाए।  इतना ही नही इस दौरान उन्होंने 63 चौके और 72 छक्के लगाए हैं। इसी के साथ उन्होंने 440 गेंद में अपने 1000 IPL रन पूरे कर लिए। 

सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले पहले प्लेयर

भारतीय मेंस टीम में सबसे युवा प्लेयर के रुप में इंडियन टीम में शामिल होने वाले पहले प्लेयर के रुप में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर थे। जब वो टीम इंडिया में शामिल हुए थे। उनकी उम्र 16 साल 205 दिन थी। लेकिन वैभव उनसे भी कम उम्र में टीम में शामिल होने जा रहे हैं। इसी के साथ अब वैभव सबसे कम उम्र में इंडियन टीम में शामिल होने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं।

पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल/वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा।

आयरलैंड

टिम टेक्टर, रॉस एडायर, हैरी टेक्टर, लॉरकन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), गैरेथ डेलानी, स्टीफन डोहेनी, जॉर्ज डॉकरेल, बेन कैलिट्ज, मैथ्यू हम्फ्रीज, रूबेन विल्सन और गेविन होए।


 

संबंधित सामग्री

दूसरी शादी-तलाक की फर्जी खबरें फैलाने वालों को गोविंदा की सख्त चेतावनी ₹100 करोड़ के मानहानि केस की धमकी

दूसरी शादी-तलाक की फर्जी खबरें फैलाने वालों को गोविंदा की सख्त चेतावनी ₹100 करोड़ के मानहानि केस की धमकी

अभिनेता गोविंदा ने फर्जी खबरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है, जिसमें उनकी दूसरी शादी की झूठी खबरें शामिल हैं। उन्होंने 100 करोड़ रुपये की मानहानि के लिए नोटिस जारी किया है।

2 दिन में बांग्लादेश का खेल खत्म! ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 51 रन से जीता टेस्ट

2 दिन में बांग्लादेश का खेल खत्म! ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 51 रन से जीता टेस्ट

ऑस्ट्रेलिया ने मैके में खेले गए दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को पारी और 51 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। मिचेल स्टार्क ने मैच में 10 विकेट लिए।

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज जीतकर भारत को 15 साल बाद विमेंस डबल्स में मेडल दिलाया।

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में ई-बसों की संख्या 20 से बढ़कर 30 होने से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा में बढ़ोतरी होगी, यात्रियों को कम अंतराल में सेवा मिलेगी।

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने निर्वाण दिवस पर संतों को श्रद्धांजलि भी दी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026