India A Squad T20 Series: श्रीलंका में होने वाली वनडे ट्राई-सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का हुआ ऐलान

India A Squad Announced

India A Squad T20 Series: श्रीलंका में होने वाली वनडे ट्राई-सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का हुआ ऐलान

BCCI has announced the India A squad for the upcoming ODI tri-series in Sri Lanka, starting June 9, 2026. Tilak Verma will lead the team.

india a squad t20 series  श्रीलंका में होने वाली वनडे ट्राई-सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का हुआ ऐलान

India A Squad T20 Series: श्रीलंका में होने वाली वनडे ट्राई-सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का हुआ ऐलान |

India A Squad T20 Series: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( BCCI) ने 9 जून से श्रीलंका की मेजबानी में खेली जाने वाली वनडे ट्राई सीरीज के लिए भारतीय-ए टीम के स्क्वाड की घोषणा कर दी है। इस बार तिलक वर्मा को टीम की कमान सौंपी गई है।  वहीं उपकप्तान रियान पराग को बनाया गया है। 

बता दें कि, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को भी इंडिया-A में जगह दी गई है। सीरीज में भारत-A के अलावा श्रीलंका-A और अफगानिस्तान-A की टीमें भी शामिल होंगी।

प्रियांश-प्रभसिमरन का भी स्क्वाट में नाम शामिल

BCCI ने स्क्वॉड में प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु और अंशुल कम्बोज को भी टीम में शामिल किया गया है। टीम में विकेटकीपर के तौर पर प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र टीम में शामिल हैं।

इंडिया-A का स्क्वॉड ऐलान

ट्राई सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम का स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है, इस टीम में  तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उपकप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विपराज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान।

श्रीलंका ट्राई सीरीज का शेड्यूल

श्रीलंका में खेली जाने वाले इस ट्राई सीरीज 9 जून से शुरु होगी। इसका मुकाबला मेजबान श्रीलंका-ए टीम से होगा, जिसके बाद 11 जून को भारतीय-ए टीम का मुकाबला अफगानिस्तान-ए टीम से होगा।

15 और 17 जून को टीम इंडिया का सामना एकबार फिर से श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए टीम से होगा। ट्राई सीरीज में टॉप-2 पर खत्म करने वाली टीमों के बीच 21 जून को फाइनल मुकाबला होगा। इन सभी टीमों के मुकाबले दांबुला के स्टेडियम में खेले जाएंगे।
 

संबंधित सामग्री

भारत ने अफगानिस्तान को 170 रनों से दी करारी शिकस्त, गिल- ईशान के बल्ले ने मचाई तबाही!

खेल

भारत ने अफगानिस्तान को 170 रनों से दी करारी शिकस्त, गिल- ईशान के बल्ले ने मचाई तबाही!

भारत ने लखनऊ में खेले गए वनडे मैच में अफगानिस्तान को 170 रनों से हराया। गिल और ईशान के शतक से भारत ने 402 रन बनाए।

 T20 WC में भारत ने नीदरलैंड को 95 रनों से दी मात, श्रीचरणी ने चटकाएं 4 विकेट

खेल

T20 WC में भारत ने नीदरलैंड को 95 रनों से दी मात, श्रीचरणी ने चटकाएं 4 विकेट

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विमेंस T-20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड को 95 रनों से हरा दिया, स्मृति और शेफाली की शानदार पारी के साथ।

IND Vs AFG 2nd ODI Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच आज

खेल

IND Vs AFG 2nd ODI Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच आज

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच आज लखनऊ में खेला जाएगा। पहले मैच में भारत ने 7 विकेट से विजयी रहा।

ENG-W Vs IRE-W T-20 WC 2026: इंग्लैंड ने आयरलैंड को 4 विकेट से दी मात

खेल

ENG-W Vs IRE-W T-20 WC 2026: इंग्लैंड ने आयरलैंड को 4 विकेट से दी मात

इंग्लैंड विमेंस टीम ने T-20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड को 4 विकेट से हराया। मैच साउथैम्पटन में खेला गया जहाँ इंग्लैंड ने 119 रन बनाकर जीत दर्ज की।

NZ-W Vs SL-W T-20 WC 2026: श्रीलंका ने न्यूज़ीलैंड को 5 विकेट से हराकर रचा इतिहास

खेल

NZ-W Vs SL-W T-20 WC 2026: श्रीलंका ने न्यूज़ीलैंड को 5 विकेट से हराकर रचा इतिहास

विमेंस T-20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका ने न्यूज़ीलैंड को 5 विकेट से हरा दिया। यह श्रीलंका की न्यूज़ीलैंड पर पहली जीत है।