बॉक्सिंग ट्रायल्स अपडेट

निखत जरीन और नीतू घंघास कॉमनवेल्थ व एशियन गेम्स की रेस से बाहर

पटियाला में चल रहे बॉक्सिंग ट्रायल्स में निखत जरीन और नीतू घंघास को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा, जिसके कारण वे कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स से बाहर हो गईं।

By : हेमा गुप्ता
निखत जरीन और नीतू घंघास कॉमनवेल्थ व एशियन गेम्स की रेस से बाहर

निखत जरीन और नीतू घंघास कॉमनवेल्थ व एशियन गेम्स की रेस से बाहर

कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स 2026 में खेलने के लिए  पटियाला में चल रहे सिलेक्शन ट्रायल्स के सेमीफाइनल में  2 बार की वर्ल्ड चैंपियन मुक्केबाज निखत जरीन और नीतू घंघास  को हार का सामना करना पड़ा और वो कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स से बाहर हो गई।

मिनाक्षी और साक्षी ने फाइनल में बनाई जगह

2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट निखत जरीन को  साक्षी चौधरी ने 51 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में 4-1 से हरा दिया और फाइनल में जगह पक्की कर ली। वहीं, 48 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में विश्व चैंपियन मीनाक्षी ने नीतू को मात देकर पदक की दौड़ से बाहर कर दिया।

लवलीना बोरगोहेन ने पूजा को दी शिकस्त 

अनुभवी मुक्केबाज पूजा रानी (80 किग्रा) को नैना ने हराया, जबकि ओलिंपिक मेडलिस्ट लवलीना बोरगोहेन ने 65 किग्रा वर्ग में पूजा को 7-0 के बड़े अंतर से शिकस्त दी।

इन बॉक्सर्स ने पक्की की अपनी जगह

महिला वर्ग में प्रीति पवार (54 किग्रा), प्रिया घंघास (60 किग्रा), जैस्मिन लंबोरिया (57 किग्रा) और अरुंधति चौधरी (70 किग्रा) ने एशियन चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचकर पहले ही कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालिफाई कर लिया है। पुरुष वर्ग में सचिन सिवाच अपनी जगह पक्की कर चुके हैं।

ट्रायल सिस्टम की वापसी और विवाद

भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए 'असेसमेंट सिस्टम' को सस्पेंड कर दोबारा ओपन ट्रायल सिस्टम लागू किया है।

इंटरनेशनल बॉक्सर्स का कहना है कि ट्रायल सिस्टम अधिक निष्पक्ष है और इसमें हार-जीत का कारण खिलाड़ी के सामने होता है।

ट्रायल्स जीतने वाले मुक्केबाज कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारी के लिए चेकिया (Czechia) में विशेष कैंप में भाग लेंगे।

वर्ल्ड बॉक्सिंग कप

दूसरे स्थान पर रहने वाले मुक्केबाज 15 से 20 जून तक चीन में आयोजित होने वाले 'वर्ल्ड बॉक्सिंग कप सीरीज-2' में हिस्सा लेंगे।

आगामी खेल आयोजन 2026

कॉमनवेल्थ गेम्स- जुलाई-अगस्त, ग्लासगो।

एशियन गेम्स- सितंबर-अक्टूबर, जापान।

संबंधित सामग्री

गुरुद्वारा साहिब में किरपान लेकर जाने से रोकना पड़ा भारी, विवाद में चली गोली

गुरुद्वारा साहिब में किरपान लेकर जाने से रोकना पड़ा भारी, विवाद में चली गोली

पटियाला के गुरुद्वारा में गोलक की गिनती के दौरान शुरू हुआ मामूली विवाद बढ़कर खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें कई लोग घायल हुए।

कॉमनवेल्थ चैंपियंस से PM मोदी की मुलाकात, खिलाड़ियों को मिला हौसला

कॉमनवेल्थ चैंपियंस से PM मोदी की मुलाकात, खिलाड़ियों को मिला हौसला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के मेडलिस्टों से मुलाकात की और उनके प्रदर्शन की सराहना की। भारत ने कुल 39 मेडल जीते।

पंचकूला में 7 अगस्त को कॉमनवेल्थ पदकवीरों का सम्मान, CM सैनी बांटेंगे 13 करोड़ रुपये के कैश अवॉर्ड

पंचकूला में 7 अगस्त को कॉमनवेल्थ पदकवीरों का सम्मान, CM सैनी बांटेंगे 13 करोड़ रुपये के कैश अवॉर्ड

हरियाणा सरकार 7 अगस्त को पंचकूला में ताऊ देवीलाल स्टेडियम में कॉमनवेल्थ गेम्स के खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी, 13 करोड़ रुपये के कैश अवॉर्ड देगी।

CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान: वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव बनेंगी DSP, मिलेंगे ₹30 लाख

CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान: वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव बनेंगी DSP, मिलेंगे ₹30 लाख

CM विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीतने वाली ज्ञानेश्वरी यादव को DSP बनाने और ₹30 लाख प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

CWG 2026: भारत ने जीते कुल 39 मेडल, मुक्केबाजों का कमाल, चौथे स्थान पर भारत

CWG 2026: भारत ने जीते कुल 39 मेडल, मुक्केबाजों का कमाल, चौथे स्थान पर भारत

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने 13 गोल्ड, 17 सिल्वर, और 9 ब्रॉन्ज सहित कुल 39 मेडल जीते। मुक्केबाजी से सबसे अधिक मेडल आए।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026