Ronaldo 6 WC Goal Record: Fifa वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने उज़्बेकिस्तान के खिलाफ पहला गोल दागा। इसी के साथ रोनाल्डो 6 अलग-अलग FIFA वर्ल्ड कप में 6 गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
रोनाल्डो ने तोड़ा 6 दशक पुराना रिकॉर्ड
41 वर्षीय रोनाल्डो ने उज्बेकिस्तान के खिलाफ दूसरा गोल करके पुर्तगाल के लिए वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी के रूप में यूसेबियो का 60 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
इससे पहले 2022 कतर विश्व कप में घाना के खिलाफ गोल कर रोनाल्डो ने 5 अलग-अलग विश्व कप में गोल करने की उपलब्धि अपने नाम किया था।

सूखे दौर का अंत
रोनाल्डो लंबे समय से बड़े टूर्नामेंटों में गोल नहीं कर पा रहे थे। वर्ल्ड कप और यूरोपीय चैंपियनशिप के पिछले 10 मैचों में वे गोल नहीं कर पाएं। इस दौरान उन्होंने 33 शॉट लिए, जिनका एक्सपेक्टेड गोल्स (xG) 4.5 था। उज्बेकिस्तान के खिलाफ गोल उनके करियर का कुल 9वां विश्व कप गोल है।
रोनाल्डो के विश्व कप गोल
2006 वर्ल्ड कप: 1 गोल
2010 वर्ल्ड कप: 1 गोल
2014 वर्ल्ड कप: 1 गोल
2018 वर्ल्ड कप: 4 गोल
2022 वर्ल्ड कप: 1 गोल
2026 वर्ल्ड कप: 2 गोल (टूर्नामेंट जारी)
पुर्तगाल की धमाकेदार शुरुआत
रोनाल्डो के 2 गोल के अलावा नूनो मेंडेस और राफेल लियाओ के गोल तथा एक ओन गोल की मदद से पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को 5-0 से करारी शिकस्त दी और टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की।
दूसरे स्थान पर मेसी
इस उपलब्धि के बाद लियोनेल मेसी दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने 5 अलग-अलग विश्व कप में गोल किए हैं।
बता दें कि, साल 2010 वर्ल्ड कप में मेसी गोल करने से चूक गए थे, जबकि रोनाल्डो 2006 में अपना विश्व कप डेब्यू करने के बाद से अब तक हर विश्व कप में गोल कर चुके हैं। 2018 के बाद यह केवल दूसरा विश्व कप है जिसमें उन्होंने एक से ज्यादा गोल किए हैं। यह जीत और रिकॉर्ड पुर्तगाल के लिए टूर्नामेंट में मजबूत शुरुआत साबित हुई है