रोनाल्डो ने की जॉर्जिना से शादी

रोनाल्डो ने जॉर्जिना से की शादी, 10 साल का रिश्ता शादी में बदला

पुर्तगाल के फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिग्ज के साथ शादी रचाई। दोनों ने 2016 से एक साथ समय बिताया है।

By : शिवम् पांडेय
रोनाल्डो ने जॉर्जिना से की शादी, 10 साल का रिश्ता शादी में बदला

रोनाल्डो ने की जॉर्जिना से शादी

फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिग्ज से शादी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने पुर्तगाल में मंगलवार को कोर्ट मैरिज की। रोनाल्डो और जॉर्जिना 2016 में मैड्रिड में मिले थे और तभी से साथ हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर अंगूठियां पहने हुए तस्वीरें भी शेयर की हैं। रोनाल्डो और जॉर्जिना के चार बच्चे हैं।

पिछले साल हुई थी सगाई

रोनाल्डो और जॉर्जिना ने 12 अगस्त 2025 को सगाई की थी। जॉर्जिना ने उस समय सोशल मीडिया पर अपनी एंगेजमेंट रिंग की तस्वीर शेयर की थी। दोनों ने 2017 की शुरुआत में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। इसके बाद दोनों कई मौकों पर साथ नजर आए।

चार बच्चों के माता-पिता

जॉर्जिना स्पेनिश मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। रोनाल्डो और जॉर्जिना के चार बच्चे हैं। इनमें एवा मारिया और मातेओ का जन्म 2017 में सरोगेसी से हुआ था। इसी साल जॉर्जिना ने बेटी अलाना मार्टिना को जन्म दिया था। 2022 में उनकी बेटी बेला एस्मेराल्डा का जन्म हुआ।

आखिरी वर्ल्ड कप 

41 साल के रोनाल्डो ने 2026 में अपना आखिरी फीफा वर्ल्ड कप खेला। पुर्तगाल की टीम राउंड ऑफ-16 में स्पेन से 0-1 से हारकर बाहर हुई रोनाल्डो का वर्ल्ड कप करियर 27 मैचों के साथ खत्म हुआ। उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 11 गोल किए। रोनाल्डो ने 5 सितंबर 2024 को क्रोएशिया के खिलाफ अपने करियर का 900वां गोल किया था। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बने। उन्होंने इसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर फैंस का शुक्रिया अदा किया था।

कमाई ₹2,800 करोड़ से ज्यादा

रोनाल्डो दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं। पिछले एक साल में उनकी अनुमानित कमाई करीब 300 मिलियन डॉलर यानी ₹2,800 करोड़ से ज्यादा बताई गई है। वह सऊदी अरब के क्लब अल-नासर के लिए खेलते हैं और दुनिया के चुनिंदा एक्टिव एथलीट्स में शामिल हैं, जिनकी नेटवर्थ 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा बताई जाती है।

संबंधित सामग्री

सायरा बानो 82 बर्थडे स्पेशल, एक्ट्रेस को साड़ी में देखते ही दिल दे बैठें थे दिलीप कुमार

सायरा बानो 82 बर्थडे स्पेशल, एक्ट्रेस को साड़ी में देखते ही दिल दे बैठें थे दिलीप कुमार

सायरा बानो के 82वें जन्मदिन पर, जानिए उनकी और दिलीप कुमार की प्रेम कहानी के कुछ अनसुने किस्से और उनके जीवन की यात्रा।

53 साल के अर्जुन रामपाल ने रचाई दूसरी शादी, 14 साल छोटी गैब्रिएला से कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन

53 साल के अर्जुन रामपाल ने रचाई दूसरी शादी, 14 साल छोटी गैब्रिएला से कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से गोवा में शादी रजिस्टर कराई। दोनों के दो बेटे भी हैं।

पत्नी सुनीता का दावा- दूसरी शादी करने वाले थे गोविंदा, इसी वजह से वापस लिया तलाक का केस

पत्नी सुनीता का दावा- दूसरी शादी करने वाले थे गोविंदा, इसी वजह से वापस लिया तलाक का केस

अभिनेता गोविंदा की दूसरी शादी की योजना का खुलासा हुआ है, जिसके बाद उनकी पत्नी सुनीता ने तलाक का केस वापस ले लिया। इस पर अधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार।

पंजाब में टंकी पर चढ़ी 3 युवतियां, बोलीं- कूद जाएंगी:तीन युवकों ने शादी का वादा कर अब मुकर गए

पंजाब में टंकी पर चढ़ी 3 युवतियां, बोलीं- कूद जाएंगी:तीन युवकों ने शादी का वादा कर अब मुकर गए

पंजाब के बरनाला में तीन युवतियों ने जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स की टंकी पर चढ़कर शादी के झूठे वादों के खिलाफ प्रदर्शन किया।

लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का निधन, बेटे को 13 की उम्र में बार्सिलोना ले जाकर बदली जिंदगी

लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का निधन, बेटे को 13 की उम्र में बार्सिलोना ले जाकर बदली जिंदगी

लियोनेल मेसी के पिता और पूर्व एजेंट जॉर्ज मेसी का 68 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जॉर्ज ने मेसी के करियर को संवारने में अहम भूमिका निभाई थी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026